undefined

फुगाना थाने का एसएसपी अभिषेक यादव ने किया निरीक्षण

फुगाना थाने का एसएसपी अभिषेक यादव ने किया निरीक्षण
X

मुजफ्फरनगर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव द्वारा थाना फुगाना का वार्षिक निरीक्षण करते हुए निम्नवत कार्य किये गये।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, मैस, बैरक, हवालात, शौचालय आदि को चैक करने के साथ साथ थाने के शस्त्रागार तथा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों महत्वपूर्णतः अपराध रजिस्टर का बारिकी से निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत व महिला सम्बन्धित शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेने व त्वरित कार्यवाही हेतु थाना फुगाना पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया तथा डियूटी पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों को महिला सम्बन्धि शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज कर शिकायत पर की गयी कार्यवाही भी दर्ज करने के साथ-साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

थाना फुगाना पर अभियोगों से सम्बन्धित मुकदमाती मालों का निरीक्षण करते हुए उनके तत्काल निस्तारण हेतु थाना प्रभारी फुगाना को निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक यादव द्वारा थाने पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों से वार्ता की गयी तथा उनकी समस्या को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति अच्छा व्यवहार रखने एवं लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव द्वारा थाना फुगाना परिसर का सौन्दर्यकरण तथा नवनिर्मित बैडमिंटन/वॉलीवाल कोर्ट का लोकार्पण किया गया।

लोकार्पण के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक यादव द्वारा पदाधिकारियों के साथ बैडमिंटन भी खेला गया। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए खेलना बहुत जरूरी है। पुलिसकर्मियों पर कानून व्यवस्था सुचारू व व्यवस्थित रखने के लिए कार्य का अत्यधिक दबाव रहता है। पुलिसकर्मियों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के उद्देश्य से थाना फुगाना परिसर में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया गया है।

Next Story