undefined

महिला सुरक्षा को लेकर चला विशेष अभियान

महिला सुरक्षा को लेकर चला विशेष अभियान
X

मुजफ्फरनगर । महिला सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीम द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पड़ने वाले गांवों, बाजारों व स्कूल-कालेजों कोचिंग सेंटर के आस-पास विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/छात्राओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090 आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया जा रहा है तथा सुरक्षा सम्बन्धी सुझावो का आदान प्रदान किया जा रहा है। बिना वजह खडे व्यक्तियों/मनचलों/शौहदों की चेकिंग करते हुए सख्त चेतावनी दी जा रही है।

Next Story