undefined

मुजफ्फरनगर पालिका सहित ये निकाय घोषित हुए डिफाल्टर

मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर नगर पालिका शासन की सूची में डिफाल्टर घोषित हो गई। शासन से जारी हुए डिफाल्टर सूची में नगर पालिका के साथ जनपद की छह नगर पंचायत के नाम भी शामिल है। इनके द्वारा भी शासन को समय पर सूचा नहीं भेजी गई है। इस सूची में केवल खतौली नगर पालिका और सिसौली नगर पंचायत का नाम नहीं है।निदेशालय की उप निदेशक रश्मि सिंह ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के डिफाल्टर होनी की सूची जारी की है। इस सूची में 11 नगर निगम, 74 नगर पालिका और करीब 218 नगर पंचायत शामिल है। इस सूूची में जनपद की मुजफ्फरनगर नगर पालिका, नगर पंचायत पुरकाजी, चरथावल, बुढाना, शाहपुर, भोकरहेडी और मीरापुर का नाम शामिल है। इनके द्वारा शासनादेश का सहीं तरह से पालन नहीं किया गया। वहीं शासन स्तर पर समय से सूचा नहीं भेजी गई। जबकि इस बार नगर पालिका ने राजस्व वसूली में अच्छा कार्य किया है। वित्तीय वर्ष 2021.22 में पालिका को कर करेत्तर में 833.47 लाखा रुपए राजस्व वसूली का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष नगर पालिका ने 828.69 लाख रुपए कर करेत्तर के रूप में वसूली की है, लेकिन शासन को समय पर सूचा नहीं भेजी है। जिस कारण नगर पालिका का नाम डिफाल्टर की सूची में आ गया। इस सूची में खतौली नगर पालिका और सिसौली नगर पंचायत का नाम शामित नहीं है। अब निदेशालय ने तीन दिन के अंदर गूगल लिंक पर उपलब्ध प्रारूप पर बिन्दूवार अंकित करते हुए सूचा देने के निर्देश सभी डिफाल्टरों को दिए है।

Next Story