undefined

श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर बनी आंदोलन तेज करने की रणनीति

त्यागी-ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश त्यागी के आवास पर किया गया समाज के गणमान्य नागरिकों की बैठक का आयोजन, मुख्यमंत्री के मेरठ कार्यक्रम में विरोध जताने और भाजपा के बडे नेताओं का विरोध स्वरूप घेराव करने का लिया गया निर्णय

श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर बनी आंदोलन तेज करने की रणनीति
X

मुजफ्फरनगर। त्यागी-ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश त्यागी के ब्रह्मपुरी स्थित आवास पर आज त्यागी समाज के जिम्मेदार लोगों की एक बडी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में त्यागी समाज के नागरिक शामिल हुए। बैठक में नोएडा के श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर गम्भीरता के साथ मंथन हुआ और इस प्रकरण में आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रीकांत त्यागी के परिवार का किसी भी स्थिति में उत्पीडन नहीं होने दिया जायेगा और इसके लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के के मेरठ कार्यक्रम में विरोध जताने के साथ ही विरोध स्वरूप भाजपा के बडे नेताओं का घेराव किया जायेगा। बैठक में सभी ने इस पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक श्रीकांत त्यागी को इंसाफ नहीं मिलेगा, त्यागी समाज चैन से नहीं बैठेगा। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर के समय त्यागी-ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश त्यागी के ब्रह्मपुरी स्थित आवास पर त्यागी समाज की एक बडी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद भर के त्यागी समाज के गणमान्य नागरिक शामिल हुए और नोएडा के श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया। बैठक में निर्णय लिया कि श्रीकांत त्यागी के परिवार का किसी भी सूरत में उत्पीडन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और जब तक श्रीकांत त्यागी को इंसाफ नहीं मिल जाता, त्यागी समाज चैन से बैठने वाला नहीं है। इसके लिये बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ कार्यक्रम में विरोध जताने के साथ ही त्यागी समाज भाजपा के बडे नेताओं का विरोध स्वरूप घेराव करेगा। उन्होंने कहा कि यदि श्रीकांत त्यागी को इंसाफ नहीं मिला तो त्यागी समाज आगामी चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने से पीछे नहीं हटेगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर जनपद स्तर पर गांव-गांव में विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम किये जायेंगे और विरोध प्रदर्शन की वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा हाईकमान तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर त्यागी समाज के हरिद्वार जिलाध्यक्ष ब्रजेश त्यागी, मास्टर राजपाल सिंह, कुलदीप त्यागी फलौदा, दीपा त्यागी मंसूरपुर, राकेश कुमार त्यागी, हरपाल त्यागी छपार, डा. विपिन कुमार त्यागी, पवन त्यागी छपार, अजय त्यागी बरला, अमित त्यागी छपार, छत्रपाल त्यागी छपार, विचित्र त्यागी कुतुबपुर, बसंत त्यागी फलौदा, अनिरू( त्यागी फलौदा, प्रवेश त्यागी, योगेश त्यागी फलौदा, नवीन त्यागी, डा. अरविंद त्यागी कुटेसरा, मनोज त्यागी गाजियाबाद, मुनिराज त्यागी, राकेश त्यागी महाबलीपुर, ब्रिजेश त्यागी रेई, विपिन त्यागी रेई, पिंकू त्यागी रेई, हरिओम त्यागी रामपुरी, प्रवीण त्यागी बडकली, धाीरज त्यागी, विकास त्यागी सुभाषनगर आदि समेत भारी संख्या में त्यागी समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Story