undefined

एस. डी. कॉलेज ऑफ लॉ में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्टाफ को किया सम्मानित

भोपा रोड स्थित एस. डी. काॅलेज ऑफ लाॅ में आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर काॅलेज प्रबन्ध समिति ने काॅलेज की महिला स्टाफ के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

एस. डी. कॉलेज ऑफ लॉ में  अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्टाफ को किया सम्मानित
X

मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित एस. डी. काॅलेज ऑफ लाॅ में आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर काॅलेज प्रबन्ध समिति ने काॅलेज की महिला स्टाफ के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया। काॅलेज चेयरमैन अशोक सरीन ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हम सभी महिला शक्ति के प्रति नतमस्तक होकर समाज में उनके द्वारा किए गए कार्यो का अभिनंदन करते हैं काॅलेज सचिव विनोद संगल ने कहा कि वर्तमान समय मे हम महिला सहभागिता को नकार नही सकते, प्रत्येक क्षेत्र में महिला का योगदान अतुलनीय है और हमारे काॅलेज के लिए भी यह गौरवान्वित कर देने वाले क्षण सदा के लिए है कि काॅलेज मे आज हम सभी शिक्षक महिलाओं को सम्मानित कर महिला सशक्तिकरण की ओर अग्रसर हो रहे है और उन्हें विश्वास है कि आज की नारी शक्ति दिन प्रति दिन समाज के विकास में अपना योगदान देकर अपनी श्रेष्ठता सि( करेगी। सम्मानित होने वालों में काॅलेज डायरेक्टर मंजू मल्होत्रा, काॅलेज प्राचार्या डाॅ. रेणु गर्ग के साथ महिला शिक्षिकाओं में प्रीति लौर, छवि जैन, पूनम शर्मा, बीता गर्ग, अनीता सिंह, गरिमा तोमर, प्रीति दीक्षित, शिवानी धीमान आदि उपस्थित रहे।

Next Story