undefined

जीओ गीता परिवार ने लगाई शीतल शिकंजवी की छबील

अमरकांत गुप्ता एडवोकेट की माता की द्वितीय पुण्यतिथि पर हुआ प्रसाद वितरण

जीओ गीता परिवार ने लगाई शीतल शिकंजवी की छबील
X

मुजफ्फरनगर। महामण्डलेश्वर, गीता मनीषी गुरुदेव स्वामी ज्ञानानन्द महाराज द्वारा संचालित जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के सौजन्य से गुरूवार को नगर में आम लोगों के लिए शीतल शिकंजवी की छबील लगाई गयी। इस दौरान सैंकड़ों लोगों का इस मीठे शरबत का वितरण किया गया।

जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार से जुड़े अमरकांत गुप्ता एडवोकेट की माता श्रीमति कृष्णा कुमारी की द्वितीय पुण्य तिथि के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगर के कृष्णा चेंबर के बाहर छोले भटूरे वाली गली मं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जीओ गीता परिवार के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि सवेरे यहां पर अमरकांत गुप्ता की माता कृष्णा कुमारी को श्र(ा सुमन अर्पित किये गये और इसके बाद प्रसाद वितरण शुरू हुआ। यहां पर आम जनता को शीतल शिकंजवी वितरित की गयी। कार्यक्रम को सफल बनाने मंे अमरकांत गुप्ता एड., डाॅ. मनोज काबरा, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, श्याम लाल बंसल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, अजय गर्ग, अतुल गर्ग, कमल गोयल, शैलेंद्र किंगर, शोभित गुप्ता, डाॅ. नितीज्ञ काबरा, आर के मलिक, आलोक अग्रवाल, गोपाल मित्तल, संजीव मित्तल, मो. आलम, विक्रांत गोयल सहित इस दौरान श्री कृष्ण कृपा परिवार, जीओ गीता युवा चेतना और जीओ गीता महिला मंडल की टीम का पूर्ण सहयोग रहा।

Next Story