undefined

राजकीय संप्रेक्षण गृह ( किशोर) मे ठंडा पानी उपलब्ध कराने हेतु वाटर कूलर किया भेंट

राजकीय संप्रेक्षण गृह ( किशोर) मे ठंडा पानी उपलब्ध कराने हेतु वाटर कूलर किया भेंट
X

मुजफ्फरनगर। संप्रेक्षण गृह (किशोर) आर्यपुरी, मुजफ्फरनगर मे समाजसेवी अशोक सरीन, आशीष सरीन एवम डॉ एस सी गुप्ता द्वारा गर्मी के मौसम के दृष्टिगत निरूद्ध किशोरों हेतु 80 लीटर की क्षमता वाला वाटर कूलर भेंट किया गया। जिला प्रोबेशन आधिकारी मैत्री रस्तोगी द्वारा आशीष सरीन एवम अनुज अग्रवाल को उक्त सामाजिक एवम मानवता के कार्य के लिए फूलमाला एवम पगड़ी भेंटकर आभार व्यक्त किया गया।



डॉ राजीव कुमार अध्यक्ष बाल कल्याण समिति द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए भविष्य मे भी सहयोग करने की अपेक्षा की गई। कार्यक्रम के अंत मे संस्था प्रभारी मोहित कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण भी किया गया।

Next Story