undefined

मोदी सरकार के 8 साल का जश्न मनाएंगे भाजपाई

मोदी सरकार के 8 साल का जश्न मनाएंगे भाजपाई
X

मुजफ्फरनगर।आज दिनांक 19/05/2022 भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर एक जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन जिला महामंत्री विनीत कात्यायन द्वारा किया गया। सर्वप्रथम मंचासीन पदाधिकारी द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया ने सभी पार्टी द्वारा आगामी अभियानो के बारे में बताया कि 30 मई से 15 जून 2022 तक देश भर में बूथ स्तर तक "मोदी सरकार के 8 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण" कार्यक्रम बनाया जाएगा आगामी कार्यक्रम एवं अभियानों के बारे में विस्तार से चर्चा की।

रिपोर्ट टू नेशन, जनसंपर्क गतिविधियाँ 75 घंटे (बूथ पर), बाहरी गतिविधियाँ 75 घंटे, विकास तीर्थ बाईक रैली, गरीब कल्याण जनसभा, योग दिवस, बूथ सशक्तीकरण अभियान एवं नगर निकाय चुनाव उपरोक्त सभी अभियानो को सम्पन्न कराने हेतु संयोजक व सह संयोजक की घोषणा भी की गई उपरोक्त सभी अभियानो को प्रत्येक विधानसभो में मण्डल, शक्ति केन्द्र व बूथ स्तर तक कराया जाएगा।



जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि "मोदी सरकार के 8 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण" देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा० श्री नरेन्द्र मोदी जी गरीब शोषित, वंचित, अनुसूचित जाति, जनजाति तथा पिछडे वर्गों के कल्याण के प्रति सदैव समर्पित है माननीय मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 8 वर्ष 30 मई 2022 को पूरे हो रहे है इन वर्षों में जहा एक ओर कई ऐतिहासिक निर्णय देश हित में लिये गये है, वही अत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर होते हुए देश विकास के क्षेत्र में नई ऊचाईयो को छूते हुए निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने सभी जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारियों से आवहान करते हुए कहा कि सभी मण्डल प्रभारी अपने-अपने मण्डलो में बैठक कर सभी अभियानो को सफल बनाने हेतु योजना बना लें इस अभियान में सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सहयोग लेकर सफल बनाएं।


बैठक मुख्य रूप से केन्द्रीय मंत्री डॉ० संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, उमेश मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, देववृत त्यागी, सुधीर सैनी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, सदस्य पिछडा आयोग जगदीश पांचाल, जिला उपाध्यक्ष राकेश आडवाणी, बिजेन्द्र पाल, संजय गर्ग, रोहताश पाल, राजीव सिंह, अमित चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, जिला मंत्री वैभव त्यागी, राहुल वर्मा, सुधीर खटीक, सुनील दर्शन, रेणु गर्ग, मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, अचिंत मित्तल, गीता जैन, अमिता चौधरी, यशवीर सिंह, संजीव संगम विकास पंवार, यंनेश तंवर, जितेन्द्र त्यागी, प्रमेश सैनी, अक्षय पुण्डीर, मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर, कपिल त्यागी, रोहित तायल, मनीष गर्ग, मनोज राठी, अमित जैन, विरेन्द्र चौहान, अमित कसाना, सतनाम बंजारा, वीरपाल सहरावत, राजीव गुप्ता, सचिन ठाकुर, इन्द्रसिंह कश्यप, अशोक धीमान, महेश सैनी, यशपाल बालियान, सचिन सैनी, विपुल शर्मा, श्रीभगवान शर्मा, तरूण पाल, डॉ० विपिन त्यागी, ठा० रामनाथ, मनोज पांचाल, हरपाल महार, संजय धीमान बोनी, मौ० सलीम, रविकांत शर्मा, अखिलेश शर्मा आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Next Story