undefined

योगी सरकार के दो मंत्रियों का मुजफ्फरनगर में स्वागत

योगी सरकार के दो मंत्रियों का मुजफ्फरनगर में स्वागत
X

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी मंत्रीमण्डल के दो मंत्रियों के जनपद आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। आज योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल और राज्यमंत्री रजनी तिवारी का भाजपाईयों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। रविवार को भाजपा द्वारा आयोजित गरीब कल्याण सभा में मंत्री रजनी तिवारी प्रतिभाग कर केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं और कामकाज को जनता के बीच रखेंगी।

शनिवार को मंत्री प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एंव बॉट माप विभाग, उ०प्र० आशीष पटेल का जनपद मुजफ्फरनगर आगमन पर निरिक्षण भवन लोक निर्माण विभाग मुजफ्फरनगर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ व पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल द्वारा विचार परिवार, जनप्रतिनिधियो व संगठन के पदाधिकारियों के साथ संवाद किया।



मंत्री आशीष पटेल द्वारा उद्यमीयो एवं व्यापारियो के साथ संवाद किया, उद्यमीयो एवं व्यापारियो ने बैठक में अपनी समस्याओ को मंत्री के समक्ष रखा उन्होने सभी व्यापारियो की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने का आश्वासन दिया इस बैठक में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व केन्द्रीय मंत्री डॉ० संजीव बालियान भी उपस्थित रहें। इसके साथ ही राज्यमंत्री उच्च शिक्षा विभाग उ०प्र० श्रीमती रजनी तिवारी का जनपद मुजफ्फरनगर आगमन पर निरिक्षण भवन लोक निर्माण विभाग मुजफ्फरनगर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियो द्वारा पुष्प गुच्छ व पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व गरीब कल्याण जनसभा के जिला संयोजक विनीत कात्यायन व सह संयोजक रेणु गर्ग के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक की, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि कल दिनांक 12 जून 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, सुशासन पर गरीब कल्याण जनसभा, वृन्दावन गार्डन में सवेरे 11 बजे होगी। जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा राजकुमार चाहर एवं राज्यमंत्री उच्च शिक्षा विभाग उ०प्र० श्रीमती रजनी तिवारी मुख्य अतिथति के रूप में उपस्थित रहकर जनसभा को संबोधित करेंगी। सभी गणमान्यो से अनुरोध है कि उपरोक्त कार्यक्रम में समय से पहुँचे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक अशोक कंसल, सदस्य पिछड़ा आयोग जगदीश पांचाल, जिला महामंत्री विजय सैनी, राहिल वाल्मीकि, सुषमा पुण्डीर, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, बिजेन्द्र पाल, शरद शर्मा, राकेश आडवाणी, जिला मंत्री वैभव त्यागी, सुधीर खटीक, साधना सिंघल, सचिन सिंघल, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, विकास अग्रवाल, देशबन्धु तोमर, अशोक बाटला, रविकांत शर्मा, पिन्टु त्यागी, विपुल शर्मा, अखिलेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Next Story