undefined

3 हजार मतों के अंतर से जीती भाजपा की वंदना वर्मा

3 हजार मतों के अंतर से जीती भाजपा की वंदना वर्मा
X

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश विधानपरिषद की 36 में से 27 सीटों पर मतगणना जारी है। अधिकतर सीटों के परिणाम जारी हो चुके हैं। इस क्रम में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर की सीट से बीजेपी की वंदना वर्मा ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। प्रशासन ने यहां निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न करा ली है।

इस सीट पर आज हुई मतगणना के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की वंदना वर्मा को मिले 3843 वोट, उनको विजयी घोषित कर दिया गया है, जबकि समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आरिफ को 842 वोट ही मिल पाये हैं। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर की सीट पर 9 अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान प्रक्रिया हुआ। इस दौरान यहां कुल 96।69 प्रतिशत फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव का परिणाम आज जारी हो चुका है। यहां से बीजेपी की सहारनपुर और मुजफ्फरनगर स्थानीय प्राधिकारी चुनाव के लिए सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों के 22 केंद्रों पर मतदान हुआ। सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों में शामिल सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के मतदाताओं ने मतदान किया।

Next Story