undefined

समस्त श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार नगर द्वारा छबील का सुन्दर आयोजन

समस्त श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार नगर द्वारा छबील का सुन्दर आयोजन
X

महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के महा मंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि समस्त श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर द्वारा निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर आज दिनांक 07-06-2025 दिन शनिवार को प्रात: 11 :00 बजे से सिविल लाइन्स दक्षिणी फायर ब्रिगेड वाली गली मुजफ्फरनगर मे शिकंजी का वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंकुर दुआ जी सम्पादक मुजफ्फरनगर बुलेटिन भी विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे भारी संख्या मे महाराज जी के अनुयायी एवं समाज के अनेक संगठनो के गणमान्य जनो ने भाग लिया तथा शिकंजी वितरण मे सहयोग करके पुण्य के भागी बने। कार्यक्रम को सफल बनाने मे एड.अमर कांत गुप्ता, कमल गोयल, एड आर के मालिक, अतुल कुमार गर्ग, सुभाष गर्ग, रामबीर सिंह, अजय कुमार गर्ग, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, श्याम लाल बंसल, लोकेश चंद्र, आलोक कुमार, सुभाष गोयल, राजीव, सुरेन्द्र कुमार, रजत गुप्ता, दीपक शर्मा, संजीव कुमार आदि का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर अतुल कुमार गर्ग जी ने सबका ह्रदय से आभार व्यक्त किया।

Next Story