undefined

अजय राय को बरी न करने पर कांग्रेसियों में रोष

2015 में काशी में हुए प्रदर्शन के मामले में 82 में से 81 लोगों को किया बरी, प्रदर्शन कर उठाये सवाल

अजय राय को बरी न करने पर कांग्रेसियों में रोष
X

कांग्रेसियों ने साल 2015 में काशी में गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान स्वामी अवि मुक्तेश्वरानंद पर हुई लाठीचार्ज के मामले में प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित 82 लोगों पर दर्ज मुकदमे में 81 को बरी करते हुए अजय राय पर आरोप तय करने के मामले में आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसियों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें कहा गया कि 2015 में काशी में गणेश विसर्जन यात्रा की अनुमति देने की मांग कर रहे स्वामी अवि मुक्तेश्वरानंद और समर्थकों पर लाठीचार्ज किया गया था। इसके विरोध में अन्याय प्रतिकार यात्रा निकाली गई थी, जिसमें अजय राय भी शामिल थे। बाद में 82 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें कोर्ट ने अजय राय को छोड़कर 81 लोगों को बरी कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह सभी कुछ सरकार की इशारे पर किया जा रहा है। सनातन की राजनीति करने वाली भाजपा के राज में साजिश के तहत प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के सहारे भाजपा सरकार राजनीतिक प्रतिशोध निकाल रही है। उन्होंने इस मामले में हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की। प्रदर्शन में सुबोध शर्मा के अलावा युगल किशोर भारती, श्याम सिंह, हर्षवर्धन त्यागी, ब्रजभूषण शर्मा, कमल मित्तल, डा. अहसान, विनोद धीमान, महफूज राणा, जान मुहम्मद, लियाकत अली, संतराम, नैन सिंह, विकास सतपाल कटारिया आदि मौजूद रहे।

Next Story