undefined

बाला जी चौके पर बैंक के गार्ड की बंदूक से चली गोली, कई लोग घायल

अचानक उसकी बंदूक की बेल्ट टूट जाने के कारण बंदूक गिर गई। इसके चलते गोली चल जाने से कई लोग घायल हो गए।

मुजफ्फरनगर। बाला जी चौक पर आज दोपहर इंडियन ओवरसीज बैंक के गार्ड की बंदूक बेल्ट टूट कर गिर जाने के कारण चली गोली से कई लोग घायल हो गए। घटना से अफरातफरी मच गई।

सूत्रों के अनुसार शहर के बालाजी चौक स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक पर गार्ड ड्यूटी पर था। अचानक उसकी बंदूक की बेल्ट टूट जाने के कारण बंदूक गिर गई। इसके चलते गोली चल जाने से कई लोग घायल हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। मामले की जाच के साथ घायलो को उपचार के लिए भेजा गया है। गोली के छर्रे लगने से बैंक के अंदर मौजूद महिला सहित कई लोग घायल हो गए हैं । घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है । इस मामले की जानकारी मिलने पर घायलों के परिजनों ने बैंक के बाहर हंगामा किया और गार्ड पर जान-बूझकर गोली चलाने का आरोप लगाकर कार्यवाही की मांग की है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और गार्ड को हिरासत में लेने के साथ ही उसकी बंदूक भी कब्जे में ले ली है। गार्ड कोेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Next Story