undefined

भाकियू ने महानगर कमेटी की सूची की जारी

भाकियू ने महानगर कमेटी की सूची की जारी
X

मुजफ्फरनगर। भूमि अधिग्रहण और किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर 21 सितम्बर से किसान क्रांति सप्ताह के अन्तर्गत प्रदेश व्यापी आंदोलन की तैयारी कर चुकी भारतीय किसान यूनियन लगातार संगठन को विस्तार देने का काम कर रही हैं। जिला कार्यकारिणी में नये पदाधिकारियों को मनोनीत करने के बाद रविवार को यूनियन की महानगर इकाई को विस्तार दिया गया है।

यूनियन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चैधरी राकेश टिकैत की आज्ञानुसार व मंडल महासचिव राजू अहलावत, मंडल महासचिव नवीन राठी व जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान के निर्देशानुसार भाकियू महानगर कमैटी मुजफ्फरनगर की प्रथम सूची जारी की गई है।

इसमें राशिद कुरैशी नगर महामंत्री, विजय राठी नगर उपाध्यक्ष, नौशाद मलिक नगर उपाध्यक्ष, विवेक त्यागी नगर उपाध्यक्ष, असद सिद्दीकी नगर उपाध्यक्ष, रवि पाल चंदेल नगर संगठन मंत्री, कफील अंसारी नगर सचिव, मौहम्मद अरशी कोषाध्यक्ष, सागर शर्मा व कपिल सिंह वालिया सभी सदस्य बनाये हैं। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने इन सभी से आशा की है कि ये सभी भाकियू संस्थापक किसान मसीहा चैधरी महेंद्र सिंह टिकैत की नीतियो को संगठन के नियमानुसार आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

Next Story