undefined

तन मन व बुद्धि लगाकर पंचायत चुनाव जीतेगी भाजपा

तन मन व बुद्धि लगाकर पंचायत चुनाव जीतेगी भाजपा
X

मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक भारतीय जनता पार्टी कार्यालय गांधीनगर पर आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन पंचायत चुनाव जिला संयोजक यशपाल पंवार के द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर एवं क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर उपस्थित रहे। मंचासीन सभी पदाधिकारिओ द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया गया उसके बाद जिलाध्यक्ष द्वारा मुख्य अतिथियो को बुके, प्रतीक चिन्ह भेंट कर व शाल ओढाकर सम्मानित किया।

मुख्य वक्ता के रूप में हरीश ठाकुर क्षेत्रीय संयोजक त्रिस्तरीय चुनाव ने चुनाव संबधित सभी विषयो पर चर्चा व त्रिस्तरीय चुनाव के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।मुख्य अतिथि के रूप प्रदेश सह संगठन महामंत्री आदरणीय कर्मवीर ने उपस्थित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को बताया कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है सभी कार्यकर्ताओ को तन मन व बुद्धि लगाकर जीतना है। उन्होंने बताया कि बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए छोटे लक्ष्य को प्राप्त करना अति आवश्यक है उन्होने बताया कि सभी कार्यकर्ता सरकार द्वारा संचालित द्वारा केन्द्र व सरकार की योजनाओ को जन-जन तक पहुचाये। समाज के अनुभवी व्यक्तियो व सर्व समाज के प्रमुख लोगो से सम्पर्क कर हमें सभी चुनावो को जीतना ही है। उन्होने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ से चुनाव सम्बधित सभी बिन्दुओ पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के अन्त में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने सभी कार्यकर्ताओ से आवहान किया कि सभी कार्यकर्ता अपने वार्ड व गॉव में मतदातओ से सम्पर्क कर तनम्यता से लगकर चुनाव जीताने का कार्य करे और उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया।

बैठक में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उ०प्र० सरकार कपिल देव अग्रवाल, राज्यमंत्री उ0प्र0 सरकार विजय कश्यप, बुढाना विधायक उमेश मलिक, खतौली विधायक विक्रम सैनी, पिछडा आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल, जिला महामंत्री व जिला सह संयोजक पंचायत चुनाव रोहिल वाल्मिकी, विनीत कात्यायन, सुषमा पुण्डीर, ब्लॉक संयोजक पूर्व विधायक अशोक कंसल, सुरेश तितौरिया, प्रदीप बालियान, पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा ठा0 मच्छेन्द्र सिंह, प्रदेश सह संयोजक नमामि गंगे वीरपाल निर्वाल, राजीव गर्ग, महेशो चैधरी, संजय अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेन्द्र सैनी, सुरेन्द्र देव शर्मा, सुधीर सैनी, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, बिजेन्द्र पाल, रोहताश पाल, अमित चैधरी, शरद शर्मा, राजीव गुर्जर, नितिन मलिक, जिला मंत्री राहुल वर्मा, सुधीर खटीक, सुनील दर्शन, बोबिन्द्र सहरावत, साधना सिंघल, रेणु गर्ग, सचिन सिंघल, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, विकास अग्रवाल, सभी मण्डल अध्यक्ष व वार्ड संयोजक, उपस्थित रहे।

Next Story