undefined

भाजपाइयो ने मनाया मंत्री कपिल देव अग्रवाल का जन्मदिवस

भाजपाइयो ने मनाया मंत्री कपिल देव अग्रवाल का जन्मदिवस
X
मुजफ्फरनगर। भाजपा नेताओ ने रविवार शाम को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस शिवचौक स्थित तुलसी पार्क मे मनाया था। इसी दौरान जब भाजपा नेताओ को मालूम पडा कि सोमवार 06/06/2022 को मंत्री कौशल विकास एवं स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल का भी जन्मदिन है तो भाजपा नेताओ ने मंत्री जी का भी जन्मदिवस मनाया। मंडल महामंत्री संजय मित्तल ने बताया कि मंत्री कपिल देव अग्रवाल सोमवार अपने जन्मदिन के दिन लखनऊ मे रहेगे तो एक दिन पहले ही सभी भाजपा कार्यकताओ ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल का जन्मदिन भी रविवार को ही मनाने का निर्णय करते हुए मंत्री मंत्री कपिल देव अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई दी और मंत्री जी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, जितेंद्र कुच्छल, सभासद नवनीत गुप्ता, अमित गोयल, हनुमत मंडल अध्यक्ष रोहित तायल, महामंत्री संजय मित्तल, विकास अग्रवाल, शिवकुमार त्यागी, दीपक मित्तल, जगदीश पांचाल, रोहित जैन, राधे वर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Next Story