undefined

भाजपा के कपिल देव ने बचाई कोको से अपनी वोट

2017 के मुकाबले में कपिल देव की वोट पांच राउण्ड तक नहीं हो पाई कम, अब घटने लगी रालोद की लीड

भाजपा के कपिल देव ने बचाई कोको से अपनी वोट
X

मुजफ्फरनगर। सदर सीट से भाजपा के खिलाफ गठबंधन को मिली लीड से सपा रालोद में चेहरे खिले हैं, लेकिन उनको साल 2017 का चुनाव भी याद रखना है। अभी तक जिन पांच राउण्ड में सपा रालोद गठबंधन को भाजपा के खिलाफ 19 हजार वोटों की लीड मिली है। वह 2017 में गौरव को मिली लीड से करीब 1200 वोट कम है।

साल 2017 में पांच राउण्ड की गिनती तक भाजपा के कपिल देव को 10250 और सपा के गौरव स्वरूप को यहां तक की गिनती में 30693 वोट मिली थी। इसमें रालोद की वोट भी जोड़े तो 2017 में रालोद प्रत्याशी पायल को यहां तक की गिनती में 382 वोट मिली थी। सपा और रालोद की वोट को जोड़े तो 2017 में पांच राउण्ड तक गठबंधन ने 31075 वोट मिली थी। इस लिहाज से 2022 के परिणाम में पांच राउण्ड में भाजपा प्रत्याशी की वोट में कोई ज्यादा गिरावट नजर नहीं आई है, जबकि गठबंधन की वोटों में काफी अंतर नजर आया है। 2022 की चल रही गिनती में मुजफ्फरनगर सदर के पांच राउण्ड की गिनती पर नजर डाले तो यहां तक कपिल देव तो 2017 के मुकाबिल ही 10136 वोट लेने में सफल रहे, जबकि सपा रालोद का वोट यहां तक घटा है। 2017 में पांच राउण्ड में सपा रालोद ने 31075 तो इस बार 29435 वोट हासिल की है।

Next Story