undefined

भगीरथ बन शुकतीर्थ में गंगा लाये CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुकतीर्थ विकास परिषद् बनाने का किया ऐलान, 242 करोड़ रुपये की योजनाओं की दी सौगात; बोले सीएम योगी-भ्रष्टाचारियों और गुंडों के लिए महाकाल है हमारी सरकार

भगीरथ बन शुकतीर्थ में गंगा लाये CM Yogi
X

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगीरथ बनकर शुकतीर्थ की धरा पर गंगा की जल धारा का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम योगी ने सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जल्द ही शुकतीर्थ विकास परिषद का गठन होगा। 2014 से पहले की सरकारों ने विकास पर ध्यान नहीं दिया। पहले की सरकारों ने आस्था का सम्मान नहीं किया। उन्होंने इस अवसर पर जिले में 242 करोड़ रुपये की 77 परियोजनाओं की सौगात भी दी।

बिजनौर की विदुर कुटी में सभा के बाद दोपहर करीब सवा एक बजे सीएम योगी आदित्यनाथ शुकतीर्थ पहुंचे। यहां पर उन्होंने अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा की और इसके बाद मंच पर पहुंचकर तीर्थ में गंगा का पानी लाने की योजना का बटन दबाकर शुभारंभ किया। इस दौरान वीडियो के जरिए ले-आउट का प्रदर्शन किया गया। सीएम योगी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने तीर्थ में गंगा का पानी लाने की पुरानी घोषणा को पूरा कर दिया है। शुकतीर्थ से गंगा की धारा बहने का सपना आज साकार हुआ है। मां गंगा साक्षात देवी है। भगवान विष्णु के चरणों से निकली और भगवान शिव ने अपने सिर में धारण किया और मानव कल्याण के लिए इस लोक में आकर हजारों बरसों से मानव उ(ार का कारण बन गई है। सभी के जीवन को सुख और समृ( मां गंगा ने किया है। ये शुकतीर्थ भागवत भूमि है। यह सौभाग्य इस धरती को है, राजा परीक्षित का मोक्ष यहां हुआ और यहां पर महामुनि शुकदेव के श्रीमुख से भागवत कथा हुई। सनातन धर्म की समृ( विरासत यहां से जुड़ी है। हमें अपनी विरासत को याद करनी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश यूपी की अर्थव्यस्था का एक प्रमुख केन्द्र है। यहां के युवाओं को हम और समृ( बनाने का काम कर रहे हैं। पीएम मोदी सनातन धर्म से जुड़े प्रसि( और आस्था के केन्द्र मंदिरों का पुनरुद्धार करने का काम किया। यूपी में काशी विश्व नाथ धाम का काम हो रहा है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।





2014 से पहले भी यह काम हो सकता था, लेकिन पहले की सरकारों में आपकी आस्था को सम्मान देने की पुरूषार्थ नहीं थी। वो विरासत को सम्मान नहीं दे सकते थे। पीएम मोदी ने धार्मिक विरासत और आस्था को सम्मान दिया तो विकास को भी आगे बढ़ाया है। यूपी में भी पहले रोजगार नहीं था, बेटियां असुरक्षित थीं, गुंडों का राज कायम था। हमारी सरकार आई तो तय कर लिया कि बेटियों की अस्मत से खिलवाड़ करने वाला धरती पर नहीं रहेगा, उसको रसातल में भेजा जायेगा। पलायन कराने वाले आज स्वयं पलायन कर गये हैं। यहां के व्यापारियों को आज कोई भय नहीं है। डबल इंजन की सरकार केवल विकास ही नहीं कर रही है। यहां गरीबों का कल्याण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने धार्मिक विरासत को सम्मान देने और आगे बढ़ाने के अपने संकल्प के साथ यह निर्णय लिया है कि शुकतीर्थ के विकास के लिए हम विकास परिषद् का भी गठन करेंगे। ये अब फाइनल स्टेज पर है और बहुत जल्द ही हम इस काम को आगे बढ़ायेंगे। सभा में उन्होंने किसानों का अभिनंदन करते हुए कहा कि एक तरफ यहां के विकास को आधार बनाकर शुकतीर्थ विकास परिषद् बनेगा, यह निर्णय यहां कनेक्टिविटी को बेहतर बनायेगा, नौजवानों को रोजगार के संसाधन मिलेंगे, पूज्य संतों की आस्था को सम्मान देगा तो दूसरी ओर हमारी सरकार यहां विकास के नये द्वार खोलने के लिए भी बड़े निर्णय लेगी। यहां के किसानों ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट अभियान में गुड की मिठास को दुनिया तक पहुंचाने का बड़ा काम कर दिखाया है। यह उपलब्धि अन्ना दाता किसानों की ही देन है। ये किसान 2017 के पहले पीड़ित रहता था, बिजली नहीं आती थी, इंजन चोरी होती थी, रात को खेत में रूकता तो जान का खतरा था। पानी नहीं मिलता था। आज किसानों को फ्री बिजली मिल रही है। हम सरकारी नलकूपों से अब पानी भी निःशुल्क देने की तैयारी कर रहे हैं।

पहले की सरकारों में कांवड़ यात्रा में कांवड़ यात्री इतने सुरक्षित वातावरण में नहीं चल पाता था। पहले असुरक्षा थी, सुविधा नहीं मिलती थी, क्यों उनको आपकी आस्था की नहीं, अपना वोट बैंक खिसकने की चिंता ज्यादा रहती थी। जो लोग शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा करने से इसलिए डरते थे कि कहीं उनका वोट बैंक न खिसक जाये, मैं जनता का अभारी हूं कि उन्होंने जातिवाद, क्षेत्रवाद और परिवारवाद से ऊपर उठकर ऐसे लोगों केा सत्ता से ही खिसका दिया है। उनको वहां पहुंचा दिया गया कि जहां से उनके दोबारा आने की नौबत ही नहीं आयेगी। हमें अपने भारत पर गौरव की अनुभूति करनी चाहिए। भारत की इस समृ( विरासत को आगे बढ़ाने के लिए आज विकास की आवश्यकता है। घर घर समृद्धि लाने के लिए हम कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। डबल इंजन की सरकार में पैसे की कोई कमी नहीं है। पीएम मोदी के मार्गदशन में हमारी सरकार सुरक्षा और विकास भी देगी तो समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त किया जायेगा। जनता लगातार डबल इंजन की सरकार को आशीर्वाद दे रही है। भ्रष्टाचारियों को सख्त संदेश है, जो गरीबों के हक पर डाका डालते हैं, उन लोगों के लिए डबल इंजन की सरकार महाकाल है।


समृद्धि के इसी संकल्प को पूरा करने के लिए आज शुकतीर्थ में 242 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण लेकर ये मंच आपके सामने आया है। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, जल संसाधन और पर्यटन की भी योजनाएं शामिल हैं। यहां आया तो अक्षय वट वृक्ष देखा, एक आध्यात्मिक शांति मिली। आज पर्यावरण के लिए हमने 30 करोड़ पौधारोपण करने का काम किया है। पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण किया जा रहा है। सौ साल से पुराने पेड़ का संरक्षण करने का आह्नान करते हुए कहा कि उसको काटना मत, उसका चबूतरा बनाकर उसको विरासत के रूप में अपनाने का काम करें। हमारी सरकार ने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया है, योजनाओं में सभी की हिस्सेदारी है। तो हमारी सरकार भी यह उम्मीद करती है कि हमारे साथ सभी का सहयोग भी बने। सभी मिलकर एक पेड़ जरूर किया। मुझे आज बरगद और पीपल का पेड़ लगाने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता से आशा है कि भारत को विश्व में एक महाशक्ति बनाने के लिए पीएम मोदी के समर्थन में जुटेंगे।

जनसभा में मुख्य रूप से केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान, जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज, स्वामी विष्णु रामानुज महाराज, स्वामी अर्जुन नाथ महाराज, एमएलसी वन्दना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. वीरपाल निर्वाल, प्रशांत चैधरी, श्री गंगा समिति के सतीश चंद्र गोयल, भीम कंसल के अलावा प्रदेश के जल शक्ति विभाग के प्रमंुख सचिव, डीएम और एसएसपी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Next Story