undefined

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस

मुजफ्फरनगर। केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हितों को अनदेखा करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरूवार देर शाम भाजपा सरकारों के खिलाफ नगर में मशाल जुलूस निकाला। शिव चौक पर आकर कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार द्वारा कृषि बिलों को पारित कराने का विरोध जताया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जमकर नारे लगाये।

शहर के अहिल्याबाई चैक से लगाकर शिव चौक तक कांग्रेस कार्यकर्ताओ व पदाधिकारी व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ पैदल मार्च कर मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर कृषि बिलों को पारित कराने के विरोध में आक्रोश प्रकट किया। कांग्रेस के शहराध्यक्ष जुनैद रऊफ ने कहा कि लगातार भाजपा सरकार किसानों मजदूरों और बेरोजगारों का अत्याचार ओर शोषण कर रही है। नए नए नियम लगा रही है। नई योजनाएं किसानों के खिलाफ लेकर आ रही है। हम लगातार पहले भी भाजपा सरकार का विरोध करते रहे है और विपक्ष के नाते आगे भी करते रहेंगे। यह प्रदर्शन सरकार के खिलाफ जिला पंचायत चुनाव में 2022 के चुनाव को लेकर लगातार हम कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे। जिला पंचायत के चुनाव में अपना वजूद सरकार के खिलाफ प्रदेश में लेकर आएंगे। अभी से ही हम लोगों ने अपने कांग्रेस प्रत्याशी जिला पंचायत चुनाव के लिए तैयार करने शुरू कर दिए हैं जो पूरी मजबूती से जिला पंचायत का चुनाव पूरे प्रदेश में लड़ेंगे मशाल जुलूस निकालने में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story