भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया गया संविधान दिवस

मुजफ्फरनगर। आज भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी में सविधान दिवस बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्रीमती नीलम त्यागी ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित तथा पुष्पार्चन कर वंदना सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन भारतीय संविधान को 26 नवंबर सन 1949 में मंजूरी मिल गई थी, लेकिन इसे 26 जनवरी सन 1950 को लागू किया गया। भारतीय संविधान को तैयार करने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। भारतीय संविधान के निर्माण के समय इसमें 395 अनुच्छेद 8 अनुसूचियां तथा 22 भागों में विभाजित किया गया था। जबकि इस समय भारतीय संविधान 448 अनुच्छेद 12 अनुसूचियां और 22 भागों में विभाजित है। संविधान सभा के प्रमुख सदस्य अब्दुल कलाम, पंडित जवाहरलाल नेहरू, डा. राजेंद्र प्रसाद डा. भीमराव अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल थे। जो भारत के सभी राज्यों की सभाओं के निर्वाचित सदस्यों के द्वारा चुने गए थे। भारतीय संविधान को हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में हाथ से लिखा गया था। भारतीय संविधान को बनाने में लगभग 1 करोड रुपए का खर्च हुआ था। भारतीय संविधान में डा. राजेंद्र प्रसाद को 11 दिसंबर सन 1946 को स्थाई अध्यक्ष चुना गया था। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान ने भारत के नागरिकों को छह मौलिक अधिकार प्रदान किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गोयल जी ने समस्त भारतवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। तथा विद्यालय के समस्त छात्राओं एवं आचार्य/आचार्या को भारतीय संविधान की रक्षा के लिए जागरूक किया।