undefined

जनपद में कोरोना का अब तक का सबसे बड़ा हमला

133 लोग पाॅजिटिव मिले

जनपद में कोरोना का अब तक का सबसे बड़ा हमला
X

मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। आज जनपद में कोरोना का अब तक का सबसे बड़ा कहर बरपा है। आज पिछले सभी रिकाॅर्डों को तोड़ते 133 लोगों कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। अब तक के सबसे अधिक कोरोना पाॅजिटिव आने से हड़कंप मचा गया।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना ने आज सबसे ज्यादा कहर जिला जेल में बरपाया है यहां 37 लोग कोरोना पाॅजिटिव आए है। इसके बाद अस्थाई जेल कवाल में 26 लोग कोरोना से संक्रमित आए हैं। लोद्धा कालोनी के छह लोग कोरोना पाॅजिटिव आए। पुकाजी में दो, अलमासपुर में तीन, गुलशहन विहार में एक, सहावली में एक, शांति नगर में तीन लोग कोरोना पाॅजिटिव आए। इसके अलावा गांधीनगर, मुस्तफाबाद, शुक्रताल, मंदौड, जैननगर खतौली, श्यामपुरी खतौली, मूलचंद विहार खतौली, न्याजूपुरा, आनंदपुरी, अग्रसैन विहार, खादरवाला, गंगारामपुरा, द्वारिकापुरी, नवाबगंज हनुमान चैक, गांधी कालोनी, जानसठ रोड, सुभाषनगर, नुमाईश कैप, साकेत, बचन सिंह काॅलोनी, भोपा रोड, जेन मिलन विहार, ओम पैराडाइस से एक-एक पाॅजिटिव आया है। इनके अलावा आबकारी मौहल्ला से दो, कंबलवाला बागा नई मंडी, कृष्णापुरी व पुरकाजी से दो-दो लोगों कोरोना संक्रमित हुए हैं। अलमासपुर, मु.नगर शहर से तीन, शांतिनगर से तीन, सैदपुर नंगला बघरा से दस लोग कोरोना पाॅजिटिव आए। गौशाला नदी रोड व राम विहार से पांच-पांच लोग कोरोना पाजिटिव आए। आज 40 लोगों ने कोरोना को पराजित किया है और वह स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। अब तक 1346 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब जनपद में 614 लोग कोरोना से जंग लड़ रहे हैं।

Next Story