undefined

पुरानी रंजिश के चलते युवक को मरी गोली लगने

पुरानी रंजिश के चलते युवक को मरी गोली लगने
X

मुजफ्फरनगरl छपार थाना क्षेत्र के गांव छपरा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे 108-एम्बुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया है।छपार थाना क्षेत्र के गांव छपरा में दो पक्षों में काफी समय से रंजिश चल रही है। गुरुवार देर शाम को मनव्वर(18) पुत्र अकरम पडोस की दुकान पर सामान खरीदने गया था। तभी वहां पर दुसरे पक्ष के तीन- चार व्यक्तियो ने उस पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। कमर में गोली लगने से वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को 108-एम्बुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल में भिजवाया।

जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। आरोप है दुसरे पक्ष का फिरोज भी जांघ में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस संदिग्ध मान रखी है। सीओ सदर कुलदीप कुमार का कहना है कि गोली लगने से घायल मनव्वर को गम्भीरावस्ता के चलते मेरठ रेफर कर दिया है। जबकि आरोपित फिरोज भी गोली लगने से घायल बताया जा रहा है। जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामलें की जांच के बाद ही कार्रवाई की जायेगी।



Next Story