undefined

मिलावट रोकने को चलेगा फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स अभियान

जनपद मुजफ्फरनगर में लोगों को सुरक्षित खाद्व सामग्री उपलब्ध कराने के लिए मिलावट को रोकने के उद्देश्य से फूड विभाग द्वारा बड़ा अभियान चलाने की तैयारी कर ली गयी है।

मिलावट रोकने को चलेगा फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स अभियान
X

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में लोगों को सुरक्षित खाद्व सामग्री उपलब्ध कराने के लिए मिलावट को रोकने के उद्देश्य से फूड विभाग द्वारा बड़ा अभियान चलाने की तैयारी कर ली गयी है। इसकी शुरूआत गुरूवार से हो रही है। फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स का कार्यक्रम के अन्तर्गत मोबाइल प्रयोगशाला से मौके पर ही जांच की जायेगी।

फूड विभाग के अभिहित अधिकारी डा. चमनलाल ने बताया कि सहायक आयुक्त ( खाद्य ), प्रयोगशाला प्रभारी, क्षेत्रीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला, मेरठ के आदेशानुसार जनपद में फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स का कार्यक्रम 11 मार्च 2021 से 17 मार्च 2021 तक विभिन्न स्थानों पर संचालित किया जाएगा। जिसके अन्तर्गत मोबाईल प्रयोगशाला के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम में आम जनमानस व खाद्य कारोबारकर्ताओं के मध्य नमूनों की जांच करते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा से सम्बन्धित हाईजीन, सैनीटेशन, पैक्ड खाद्य पदार्थ में लेबलिंग आवश्यकताओं की जानकारी, न्यूट्रिशन सम्बन्धी जानकारी, फोर्टिफिकेशन सम्बन्धी जानकारियां, खाद्य पदार्थ के रख रखाव सम्बन्धी जानकारियां, खाद्य कारोवारकर्ता द्वारा अपनायी जाने वाली गुड मैनुफैक्चरिंग प्रेक्टिस आदि की जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी।

साथ ही श्रेणी विशेष के खाद्य कारोबारकर्ताओं यथा तेल व्यापारी, दुग्ध व्यवसायी, मसाला व्यवसायी, ढाबा, रेस्टोरेंट आदि को इनकी व्यवस्थाआंे से सम्बन्धित समस्त विधिक जानकारियां तथा तकनीकी जानकारियां उपलब्ध कराते हुए उनकी क्षमता का समर्थन किया जाएगा। मोबाईल प्रयोगशाला दिनांक 11.03.2021 को खोया मण्डी, 12.03.2021 को दाल मण्डी, 13.03.2021 को नवीन मण्डी स्थल, 14.03.2021 को चरथावल, 15.03.2021 को बुढाना व शाहपुर, 16.03.2021 को नगर पालिका खतौली तथा 17.03.2021 को जानसठ और मीरापुर में उपस्थित रहेगी।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. द्वारा गुरूवार को प्रातः 11 बजे महावीर चैक से किया जाएगा। मोबाईल प्रयोगशाला के साथ तकनीकी कार्मिक एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद मुजफ्फरनगर में कार्यरत अभिहित अधिकारी डा. चमन लाल, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, विवेक कुमार एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी, राजीव कुमार, प्रेम कुमार त्रिपाठी, अशोक कुमार, मोहित कुमार, डा. विकास कुमार, डा. अनिल कुमार कौशल, राकेश कुमार, प्रेम चन्द उपस्थित रहेंगे।

Next Story