undefined

अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड, थाना बुढाना पुलिस ने 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड, थाना बुढाना पुलिस ने 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
X

मुजफ्फरनगर, 05 अप्रैल 2024: थाना बुढाना पुलिस ने अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड करते हुए 01 टॉप-10/ हिस्ट्रीशीटर अपराधी सहित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र तथा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। थाना बुढाना पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बुढाना पुलिस द्वारा रात्रि को अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री को जब्त किया गया।

पुलिस को छानबीन के दौरान 315 बोर के 10 कारतूस तथा 312 बोर के आठ कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने अवैध रूप से संचालित किये जा रहे कारखाने से अवैध शस्त्र बनाने के काम आने वाले उपकरण एवं उनके निर्माण में काम आने वाली सामग्री भी बड़ी संख्या में बरामद की है। एसपी देहात ने बताया है कि जनपद मुजफ्फरनगर की थाना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव जौला से बरामद की गई अवैध शस्त्र बनाने की अब तक की यह सबसे बड़ी असलहा फैक्ट्री है। जहां से अवैध असलहा की बड़ी के बरामद की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों को बुढाना शुगर मील पर जाने वाले रास्ते पर बन्द पड़े मकान में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों जाबिर पुत्र मुस्ताक निवासी ग्रांम जौला, थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर (टॉप -10/ हिस्ट्रीशीटर अपराधी), सुभाष पुत्र कालूराम निवासी ग्राम शाहपुर बटावली, थाना बहसूमा, जनपद मेरठ; महबूब पुत्र फजरा निवासी ग्राम जौला, थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर; शौकत पुत्र मुस्ताक निवासी ग्राम निरपुडा, थाना दोघट, जनपद बागपत;

इस घटना से जुड़े अभियुक्तों की गिरफ्तारी और बरामदगी के सम्बंध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। जाबिर पुत्र मुस्ताक के उपरोक्त अपराधिक इतिहास में विभिन्न धाराओं में 01 दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। इस घटना में सराहनीय कार्य करने पर थाना बुढाना पुलिस द्वारा पुलिस टीम को 10,000/- रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और अवैध शस्त्र निर्माण और विक्रय के शांतिपूर्ण वातावरण को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाई है।

Next Story