undefined

भारत फिर विश्व गुरू बनेगा, जनता को भरोसाः कपिल देव

भाजपा के 43वें स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय पर पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया ध्वजारोहण, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया जोश, कहा-पूरी दुनिया में सबसे बड़ा संख्याबल रखने वाली भाजपा राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा के लिए काम कर रही

भारत फिर विश्व गुरू बनेगा, जनता को भरोसाः कपिल देव
X

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के 43वें स्थापना दिवस पर गुरूवार को गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर सभा का आयोजन किया गया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों का पार्टी जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पगड़ी व पटका पहनाकर स्वागत किया। मिठाईयां बांटकर खुशी जताते हुए नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यालय पर आयोजित सभा का शुभारंभ मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन से हुआ। इसके साथ ही मुख्य अतिथि पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपने सम्बोधन में कार्यकर्ताओं को जश्न के इस अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि भाजपा ने जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी के लिए सबका साथ सबका विकास का एक मूल उद्देश्य स्थापित किया और पार्टी ने ईमानदारी से इस पर कायम रहते देशभर की जनता का विश्वास जीतने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी और सीएम योगी मां भारती के सपनों का देश और प्रदेश बनाने के लिए जनता के कल्याण का काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार भारत को दुनिया में विकसित देश बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है और इसके लिए एक भारत श्रेष्ठ भारत की नीति पर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी की जान कार्यकर्ताओं में समाहित है, इनके समर्पण और त्याग के कारण ही आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा इसलिए बनी है कि भाजपा राष्ट्र के लिए काम करती है, देश के उ(ार और संस्कृति के लिए काम करती है। भाजपा के कार्यकर्ता तेरा वैभव अमर रहे मां, हम चाहे रहे न रहें, इसी संकल्प के साथ राष्ट्र के लिए और नेतृत्व के लिए काम करते हैं। जो पद पर है और देश के लिए समर्पित है हम उसके सम्मान के लिए काम करने का काम करते हैं। भाजपा और भी आगे बढ़े, लेकिन हमें ध्यान रखना है कि आने वाला समय और भी चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि जब ताकत बढ़ती है, जिम्मेदारी मिलती है तो विरोधी भी दोगुनी ताकत के साथ खड़े होते हैं और वो बलवान भी होते हैं, हमें पूरी टीम भावना के साथ काम करना है। देश दुनिया में काफी आगे बढ़ेगा और आगे भी देश का नेतृत्व मोदी जी करेंगे, इसी संकल्प और विश्वास के साथ कार्यकर्ताओं से काम करने का आह्नान करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। एकजुटता के साथ पूरी दुनिया का नेतृत्व आज मोदी जी कर रहे हैं और ये देश फिर से विश्व गुरू बनेगा, ऐसा विश्वाास आज देश के हर वर्ग के लोगों को बन रहा है। हमें इस विश्वास को पूर्णता की ओर ले जाने के लिए मिलकर काम करना होगा। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा आज अपनी राष्ट्रनिष्ठा, सि(ान्तों और विचारधारा के बल पर देश को सुशासन देने के साथ ही विश्व में सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है। पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व ने देश और प्रदेश की जनता को खुशहाली प्रदान की है। पार्टी को इस स्तर तक पहुंचाने वाले कार्यकर्ताओं और इसके लिए बलिदान देने वाले पार्टी की विचारधारा वाले उन लोगों को उन्होंने नमन किया, जिनके द्वारा अपने त्याग, समर्पण और निःस्वार्थ सेवा भाव से पार्टी को यह उपलब्धि प्राप्त कराने में योगदान दिया। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक मिथलेश पाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिला सहकारी बैंक के सभापति सत्यपाल सिंह पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेन्द्र सैनी, यशपाल पंवार, सुषमा पुण्डीर, रेणू गर्ग, गीता जैन, सीमा शर्मा, सरिता अरोरा, साधना सिंह, कविता सैनी, अमिता जौहरी, सरिता गौड, जगदीश पांचाल, पदम सिंह तोमर, विनीत कात्यान, मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, अमित सिंह रावल, मौहम्मद सलीम, विजय सैनी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story