undefined

मेजर आसाराम त्यागी का बलिदान अविस्मरणीयः अंजू अग्रवाल

मेजर आसाराम त्यागी का बलिदान अविस्मरणीयः अंजू अग्रवाल
X

मुजफ्फरनगर। आज पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा भारत और पाकिस्तान के मध्य वर्ष 1965 मैं हुई जंग के पुरोधा देश के अमर शहीद महावीर चक्र विजेता आसाराम त्यागी के 79वें जन्म दिवस के अवसर उनकी प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित करते हुए देश के महान सपूत को कोटि कोटि नमन किया गया।

इस अवसर पर त्यागी समाज के जिम्मेदार लोगों के अतिरिक्त पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और कहा गया कि मेजर त्यागी के बलिदान को पूरा हिंदुस्तान सदैव याद रखेगा। देश के इस लाडले शहीद मेजर आसाराम त्यागी का नाम सदैव भारतीय इतिहास में स्मरणीय रहेगा। जब तक सूरज चांद रहेगा मेजर आसाराम त्यागी तेरा नाम रहेगा। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा यह भी कहा गया कि पाकिस्तान कई बार हिंदुस्तान से डिफीट खा चुका है। छुप छुप कर वार करना अब बंद कर दें। अन्यथा देश में मोदी के नेतृत्व में कठोर निर्णय वाली सरकार है। ऐसा ना हो की दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान का नाम ही समाप्त हो जाए। एकत्रित एवं उत्साहित त्यागी समाज के प्रबुद्ध नागरिकों के द्वारा मेजर आसाराम त्यागी अमर रहे ,भारत माता की जय, अंजू अग्रवाल जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। प्रतिमा स्थल पर सभा का संचालन त्यागी धर्मशाला सभा के जिला मंत्री रिटायर्ड ऑफिसर ब्रह्मप्रकाश त्यागी के द्वारा किया गया तथा उनके द्वारा मेजर त्यागी की जीवनी पढ़ी गई तथा कविता पाठ भी किया गया। साथ ही श्रीमती अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष द्वारा मेजर आसाराम त्यागी की प्रतिमा स्मारक की कराई गई भव्य सौंदर्य करण की भी प्रशंसा की गई, जिसे समाज के एकत्रित व्यक्तियों ने पालिका अध्यक्ष के जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

इस अवसर पर त्यागी सभा भवन के अध्यक्ष अशोक त्यागी, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी, दिनेश कुमार त्यागी, आदेश त्यागी ठेकेदार, प्रमोद त्यागी, दुष्यंत त्यागी बहेड़ी कैप्टन उमेश त्यागी, मुनेश त्यागी एडवोकेट, कैप्टन अभिमन्यु त्यागी, दर्शन लाल त्यागी, मास्टर तेलूराम त्यागी, डी के त्यागी, बृजेश त्यागी, प्रदीप त्यागी ठेकेदार, सुरेंद्र त्यागी, लक्ष्मण सिंह सभासद पति, अवर अभियंता निर्माण कपिल कुमार, सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष चमन लाल ढींगान, संजय कुमार, कार्यालय अधीक्षक पूरण चंद पाल, दुष्यंत कुमार, अशोक ढींगरा, प्रियेश कुमार, रजत अग्रवाल, प्रवीण कुमार, एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे।

Next Story