undefined

विवाहिता संदिग्ध हालातों में झुलसी

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव मखियाली में एक विवाहिता संदिग्ध हालातों में गंभीर रूप से झुलस गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत के चलते उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि मखियाली निवासी 25 वर्षीय अलका पत्नी लोकेश संदिग्ध हालातों में गंभीर रूप से झुलस गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत के चलते उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

छत से गिरकर बालक व महिला घायल

मुजफ्फरनगर। अलग-अलग स्थानों पर एक बालक व विवाहिता छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर रोड निवासी 5 वर्षीय जैद पुत्र जाहिद छत पर खेलते समय अचानक नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में 25 वर्षीय रजिया छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Story