मुजफ्फरनगर निवासी सिपाही ने फाँसी लगाकर दी जान
सिपाही की पत्नी करती थी सिपाही पर शक जिसके बाद कहासुनी होने पर सिपाही ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या
![मुजफ्फरनगर निवासी सिपाही ने फाँसी लगाकर दी जान मुजफ्फरनगर निवासी सिपाही ने फाँसी लगाकर दी जान](https://www.nayanjagriti.com/h-upload/2022/03/13/672795-man-suicide625x3001526550343160.webp)
सहारनपुर। सहारनपुर मे सिपाही ने देर रात फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया गया है कि म्रतक सिपाही किरणपाल मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना के गांव डूंगरपुर के रहने वाला था। वह और उसकी पत्नी अनीता दोनों सहारनपुर में तैनात थे। दोनों अपने दो बच्चों के साथ खलासी लाइन के मोहल्ला रामपुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। मृतक सिपाही की पत्नी कोतवाली मंडी में कांस्टेबल है।
जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात करीब साढ़ नौ बजे किरण पाल ड्यूटी से लौटा और पत्नी से विवाद के बाद कमरे में चला गया। दो घंटे बाद जब अनीता कमरे में पहुंची तो वहां का नजारा देखकर उसकी चीख निकल गई। महिला कांस्टेबल की चींख सुनकर मकान मालिक का परिवार ऊपर आया। जिसके बाद सिपाही के शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक सिपाही की मौत हो चुकी थी। एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि मृतक सिपाही की पत्नी अनीता किसी बात को लेकर अपने पति पर शक करती थी। शनिवार की देर रात को सिपाही किरणपाल जब घर लौटे पर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद सिपाही ने चादर से फांसी लगा ली। मामले की जांच की जा रही है।