undefined

मुजफ्फरनगर....अग्निपथ के विरोध में किसानों का प्रोटेस्ट आज, आर्मी भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी आज से शुरू

मुजफ्फरनगर....अग्निपथ के विरोध में किसानों का प्रोटेस्ट आज, आर्मी भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी आज से शुरू
X

मुज़फ्फरनगर। आज अग्निपथ के विरोध में सभी जिला मुख्यालय पर पूरे देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन जगह जगह 24 जून के संयुक्त किसान मोर्चा के विरोध प्रदर्शन में भी शामिल होगी। इस प्रदर्शन मे भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा भी प्रदर्शन किया जाएगा। इससे पहले राकेश टिकैत ने 30 जून को प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। परन्तु संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा 24 जून को प्रदर्शन के साथ ही अब भाकियू टिकैत भी आज ही सभी जिला मुख्यालयो पर अग्निपथ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत की 24 जून के प्रोटेस्ट की तैयारी पुर्ण है। सभी जनपद और तहसील मुख्यालयों पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन होगा। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे नौजवानों समेत महिलाओं और किसानों से भी इस प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही गई है। यूपी में सभी जिला और तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन का ऐलान हुआ है। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मुख्यालयों पर पहुंचेंगे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। वही आज जुम्मे की नमाज भी है नूपुर शर्मा कांड को देखते पुलिस और अन्य एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।


Next Story