undefined

रविवार को 6.36 बजे मुजफ्फरनगर पहुंचेगी नौचंदी एक्सप्रेस

लखनऊ जाने के लिए यात्रियों को एक अक्टूबर को नए समय से मिलेगी ट्रेन, सहारनपुर से शुरू होगा नियमित संचालन

लखनऊ जाने के लिए अब जिले के यात्रियों को नौचंदी एक्सप्रेस पूरी तरह से समर्पित होने जा रही है। इसके लिए नई समय सारिणी रेलवे ने आज जारी कर दी है। यह ट्रेन अभी तक मेरठ से बनकर चलती थी, लेकिन अब सहारनपुर से ही इसका नियमित रूप से पूरी तरह से संचालन होगा। रविवार को 6.36 बजे मुजफ्फरनगर स्टेशन पर पहुंचने वाली नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन यहां पांच मिनट का स्टाॅप रखकर मेरठ के लिए प्रस्थान करेगी। मेरठ में शंटिंग के लिए आधा घंटा रुकने वाली यह ट्रेन अब केवल पांच मिनट का ठहराव ही रखेगी।

नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14512 की नई समय सारिणी रेलवे ने जारी की है। मेरठ सिटी स्टेशन से नौचंदी अब शाम 7.50 बजे चलेगी। यहां ट्रेन का ठहराव अब केवल पांच मिनट ही रहेगा। जबकि सहारनपुर से नौचंदी अब शाम 5.25 बजे के बजाए 5.45 बजे चलेगी। पहले के ही तरह ट्रेन सुबह पांच बजे ही लखनऊ पहुंचेगी। नई समय सारिणी एक अक्तूबर से लागू होगी। रविवार से ही नौचंदी का 23 बोगियों का रैक सहारनपुर से ही चला करेगा। यह ट्रेन प्रयागराज संगम सुबह 9.20 बजे पहुंचेगी। सहारनपुर-प्रयागराज संगम के बीच चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस से सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ जिलों के यात्री लखनऊ और प्रयागराज जाने के लिए अधिक सफर करते हैं। नौचंदी पहले मेरठ से चलती थी, बाद में यात्रियों की मांग पर इसे लिंक के रूप में सहारनपुर तक विस्तार दिया गया। अभी तक मेरठ में ही ट्रेन के रैक की सफाई होगी थी। अब रेलवे ने इसका पूरा रैक सहारनपुर भेजने और वहीं पर पूरे रैक की सफाई आदि कराने का निर्णय लिया है। इसी के चलते नौचंदी की समय सारिणी में थोड़ा बदलाव किया है। शुक्रवार को रेलवे ने नई समय सारिणी जारी कर दी है। नए टाइम टेबल से सहारनपुर के यात्रियों को ज्यादा लाभ मिला है। सहारनपुर के यात्रियों को 20 मिनट और अधिक मिले है। पहले ट्रेन 5.25 बजे रवाना होती थी, अब 5.45 बजे चला करेंगी। नए समय के अनुसार मुजफ्फरनगर स्टेशन पर यह ट्रेन 6.36 बजे पहुंचेंगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद 6.41 पर यहां से मेरठ के लिए प्रस्तान करेगी। अ ब मेरठ के यात्रियों को इस ट्रेन को पकड़ने के लिए केवल पांच मिनट का ही ठहराव मिलेगा। यहां ट्रेन 7.45 बजे आएंगी और 7.50 बजे रवाना होगी। इससे पहले मेरठ सिटी स्टेशन पर नौचंदी का पूरा रैक जोड़ने के लिए करीब आधा घंटा लगता था। सहारनपुर से चल कर मेरठ पहुंचने वाली लिंक एक्सप्रेस की पावर शंटिंग कर प्लेटफार्म नंबर एक से बाकी रैक को लेकर यहां से चलती थी। पहले सिटी स्टेशन पर ट्रेन 7.20 बजे पहुंचती थी और 7.55 पर रवाना होती थी।

Next Story