undefined

कोरोना से शहर में एक व्यक्ति की मौत, दो पुलिस कर्मी पाॅजिटिव

कोरोना से शहर में एक व्यक्ति की मौत, दो पुलिस कर्मी पाॅजिटिव
X

मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना से आज एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। यह व्यक्ति करीब एक पखवाडे से अस्पताल में भर्ती रहकर कोरोना संक्रमण से लड़ाई लड़ रहा था। जनपद में कोरोना संक्रमण के चलते अभी तक लगभग 30 लोग अपनी जान गवां चुके है। कोविड गाइड लाइन के अनुसार इस व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

बुधवार को जनपद में 69 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आये। इनमें दो पुलिस कर्मी भी शामिल रहे। इनमें से एक पुलिस कर्मी शहर कोतवाली तो दूसरा पुलिस कंट्रोल रूम में कार्यरत है। जबकि नोएडा में जांच के दौरान एआरटीओ प्रशासन विनीत मिश्रा भी पाॅजिटिव पाये गये। बुधवार को ही एक दुखद खबर भी सामने आयी। कोरोना से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गयी। सूत्रों के अनुसार नई मण्डी थाना क्षेत्र के मौहल्ला जैन मिलन विहार निवासी एक व्यक्ति को करीब 15 दिन पूर्व कोरोना पाॅजिटिव पाया गया था। यह व्यक्ति संक्रमण की जानकारी मिलने के बाद नोएडा में एक निजी अस्पताल में अपना उपचार करा रहा था। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण इस व्यक्ति के शरीर में तेजी से आक्सीजन कम होता जा रहा था। चिकित्सकों ने काफी प्रयास किया, लेनि इस व्यक्ति के शरीर में आक्सीजन के लेवल को बढ़ाया नहीं जा सका और बुधवार को सवेरे इस व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। दोपहर बाद इस व्यक्ति का शव नोएडा अस्पताल से घर लाया गया और यहां पर कोविड गाइड लाइन के अनुसार नई मण्डी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Next Story