undefined

जिले में ठंड के साथ बढ़ा कोरोना का प्रकोप मिले 52 कोरोना संक्रमित। 3 मरीजों को मौत। टोटल केस 541

जिले में  ठंड के साथ बढ़ा कोरोना का प्रकोप मिले 52 कोरोना संक्रमित। 3 मरीजों को मौत।  टोटल केस 541
X

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में आज 52 कोरोना संक्रमित मिले है। इसके साथ ही आज जिले में 3 मरीजों की मौत भी हुईं है। आज जिले में 17 मरीज स्वस्थ भी हुए है। जिनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। अब जिले में कोरोना संक्रमितो की संख्या में इजाफा होने के बाद टोटल एक्टिव केस 541 हो गए है।

जिले में आज 52 पॉजिटिव मिले है। आज 17 लोगों को उपचार के बाद ठीक हो जाने के कारण अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिसके बाद अब जिले में 541 व्यक्ति कोरोना का उपचार करा रहे हैं। अब तक जिले में 6467 मरीजों को इलाज होने के बाद स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।

आज मिले 52 पॉजिटिव में गांधी कॉलोनी से चार, बचन सिंह कॉलोनी से एक, रामपुरी से एक, संजय मार्ग से दो,पटेल नगर से दो, मोती महल से एक,महमूद नगर से एक,लद्धावाला से एक,गंगा रामपुरा से एक, आबकारी रोड से एक, देव पुरम से एक, बचन सिंह कॉलोनी से एक, खालापार से एक, अंसारी रोड से एक, साकेत कॉलोनी से एक, कृष्णापुरी से एक, साउथ सिविल लाइन से एक, त्यागी कॉलोनी से एक और राम पुरी से एक पॉजिटिव मिला है । ग्राम रई से एक, जट्ट मुझेडा से एक, गांधीनगर से दो, महालक्ष्मी एंक्लेव से एक, मिमलाना रोड से एक मरीज मिला है।बघरा के तावली से एक, बुडिना खुर्द से एक, हरसोली से एक, लखान से एक,बुढ़ाना के ग्राम बड़ौदा से एक, जानसठ के ग्राम वालीदपुर से एक, खतौली के श्यामपुर मुबारिक से एक, पुरकाजी के उत्तम शुगर मिल से 3 , शाहपुर के खुब्बा पुर से एक मरीज मिला है ।

मुजफ्फरनगर शहर में सरवट से एक, भरतीया कॉलोनी से एक, सिविल लाइन से एक,द्वारकापुरी से एक, श्याम विहार से एक, त्यागी कॉलोनी से एक, आनंद भवन से एक ,वेस्ट सिविल लाइन से एक,साउथ सिविल लाइन से एक, जाट कॉलोनी से भी एक संक्रमित मिला है।

Next Story