undefined

राजेन्द्र कुमार को मिली पीएम योजना में जिम्मेदारी

संगठन में प्रभारी विधानसभा खतौली एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के अन्तर्गत राजेन्द्र कुमार सैनी को संगठन में जिम्मेदारी दी गयी है।

शुक्रवार को जेआरएम पैलेस लिंक रोड गांधी कालौनी में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान पश्चिमी उत्तर प्रदेश एससी/एसटी प्रभाग के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मवीर समुन्दर सूर्यवंशी ने बताया कि राजेन्द्र कुमार सैनी निवासी वर्मा पार्क को संगठन में प्रभारी विधानसभा खतौली एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने बताया कि संगठन में जन कल्याण योजनाओं के प्रचार प्रसार में राजेन्द्र सैनी भूमिका निभायेंगे। राजेन्द्र सैनी ने कहा कि इस जिम्मेदारी का मैं ईमानदारी से निर्वहन करते हुए गांव गांव तक केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम करूंगा। इसके लिए हर स्तर पर प्रचार प्रसार किया जायेगा। गरीबों और पात्रों को इन योजनाओं से लाभान्वित किया जायेेगा। प्रेस वार्ता से पूर्व यहां पर एक सभा का आयोजन किया गया, इसमें क्षेत्रीय पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नवनीत गुप्ता, धर्मेन्द्र सैनी, ब्रजपाल सैनी, मांगेराम सैनी, आरपी सैनी, विदित कूकडा, राजू कूकडा, सिद्धार्थ, हष्रित कुमार, देवांशु, अंकित सिंह, सतीश शर्मा, मनोज गर्ग आदि मौजूद रहे।

Next Story