undefined

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कैंप लगाए

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शरण सिंह ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के काम में और तेजी लाई गई है। विशेष अभियान के तहत अंतोदय कार्ड धारकों के अधिक से अधिक कार्ड बनाने का प्रयास किया गया।

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कैंप लगाए
X

मुज़फ्फरनगर। पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सभी ब्लॉकों में कैंप लगाए गए।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जनपद के सभी नौ ब्लॉकों में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाए गए। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शरण सिंह ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के काम में और तेजी लाई गई है। विशेष अभियान के तहत अंतोदय कार्ड धारकों के अधिक से अधिक कार्ड बनाने का प्रयास किया गया। इसके तहत आशा वर्कर लोगों के घर-घर जाकर उन्हें कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित भी कर रही है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिनाँक 23-09-2021 को सभी अंतोदेय राशन कार्ड धारकों को योजना से जोड़ लिया गया है जिसके अंतर्गत इन परिवारों को रू 5 लाख तक का निशुल्क इलाज प्रदान किया जाएगा। सरकार के प्रयासों को सफल बनाने के लिए आज सभी ब्लॉक स्तर एवम् संबंधित ब्लॉक के गांव में विशेष कैंप लगाकर अंतोदय लाभार्थियों का निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। जनपद मे आज लगभग 723 लाभार्थियों के निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

Next Story