undefined

मुजफ्फरनगर में सपा जिला पंचायत चुनाव लड़ने को तैयार

मुजफ्फरनगर में सपा जिला पंचायत चुनाव लड़ने को तैयार
X

मुजफ्फरनगर। आज सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट की अध्यक्षता व सपा जिला उपाध्यक्ष असद पाशा के संचालन में सम्पन्न मीटिंग में आगामी जिला पंचायत चुनाव को मजबूती से लड़ने व सपा के प्रकोष्ठों की मजबूत कार्यकारिणी बनाने की रणनीति बनाई गई।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एफवोकेट ने कहा कि सपा जिला पंचायत चुनाव पार्टी समर्थन से लड़ाकर बहुमत से चुनाव में अपना परचम लहरायेगी उन्होंने आंदोलनकारी किसानों की ठंड से लगातार मौत व दुर्दशा के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए किसान विरोधी भाजपा सरकार को जनविरोधी बताते हुए निंदा की।

पूर्व विधायक अनिल कुमार ने अपनी विधानसभा क्षेत्र से जिला पंचायत चुनाव में सपा की सबसे बड़ी जीत का आश्वासन सपा कार्यकर्ताओं को दिया।

पूर्व सपा प्रत्याशी हाजी लियाकत अली व पूर्व प्रत्याशी राकेश शर्मा ने सपा के मजबूत संगठन व मजबूत प्रत्याशियो के बूते जिला पंचायत चुनाव में रिकार्ड जीत को अपना लक्ष्य बताया।

सपा के पूर्व दर्जा मंत्री महेश बंसल व सपा युवजन सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हारून अली ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के चलते जंगलराज व्याप्त है जनता का उत्पीड़न चरम पर है सपाई इसके विरुद्ध लगातार आंदोलन कर अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं।

सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी,विनयपाल प्रमुख,राजीव बालियान ने अपने सम्बोधन में सपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जिला पंचायत चुनाव व मिशन 2022 की कामयाबी के लिए पूरी तरह मजबूती से मैदान सम्भाल ले।

सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन व सपा के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन ने कहा कि जनपद के सबसे सक्रिय मजबूत सपा संगठन के बलबूते जिला पंचायत चुनाव व 2022 का विधानसभा चुनाव बहुमत से जीत के लिए लड़ा जाएगा।

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी व जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा की जनविरोधी सरकार के खिलाफ लामबन्द होकर सँघर्ष का आह्वान किया।

मीटिंग को मुख्यरूप से सपा नेता अंसार आढ़ती,कारी अब्दुल गफ्फार,विधानसभा अध्यक्ष चरथावल नोशाद अली,विधानसभा अध्यक्ष बुढाना अकरम खान,सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा,सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इसरार अल्वी, सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी,सपा मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर राणा,विधानसभा अध्यक्ष पुरकाजी सतबीर त्यागी,वरिष्ठ नेता सोमपाल बालियान,सपा युवजन सभा प्रदेश सचिव अरशद मलिक,महिला सभा जिलाध्यक्ष शाहीन बेगम,सपा जिला सचिव शहजाद मेम्बर,युवजन सभा महानगर अध्यक्ष पवन पाल,सपा नेता निधीशराज गर्ग,सपा नेता डॉ हनीफ अंसारी,अमरनाथ पाल, एडवोकेट,पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा शमशेर मलिक,शाहरजा नकवी प्रधान,हसीन फात्मा,सपा नेता पवन बंसल,शमशाद अहमद,लियाकत अंसारी,सलमान त्यागी,लोकेश कश्यप, आशीष त्यागी,ठाकुर संजय सोम,सत्यपाल कश्यप,जगपाल प्रधान,ऐश मोहम्मद मेवाती,शिवकुमार शर्मा,विनोद कुमार शर्मा,नवेद रँगरेज, शिव कुमार सैनी,संजीव लाम्बा,सावन कुमार एडवोकेट,कृष्णपाल प्रधान,राव सलीम,वसीम राणा,रेशु शर्मा,राजीव शर्मा,जमशेद प्रधान,वीरेंद्र तेजियांन,फरमान मोनू आदि मौजूद रहे।

Next Story