undefined

दो अक्टूबर को गांधी पार्क में उपवास करेंगे सपाईः प्रमोद त्यागी

भाजपा और अन्य दलों को छोड़कर आये लोगों ने ग्रहण की सपा की सदस्यता

दो अक्टूबर को गांधी पार्क में उपवास करेंगे सपाईः प्रमोद त्यागी
X

मुजफ्फरनगर। रविवार को समाजवादी पार्टी की ताकत बढ़ती नजर आई। भाजपा और दूसरे राजनीतिक दलों व संगठनों को छोड़कर आये लोगों को जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी व गौरव स्वरूप ने पार्टी कार्यालय पर स्वागत करते हुए सपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर प्रमोद त्यागी ने कहा कि भाजपा दमनकारी नीति अपनाकर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। दो अक्टूबर को भाजपा सरकारों की नीतियों के खिलाफ किसानों व आम लोगों की समस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी पार्क में उपवास रखते हुए प्रदर्शन िकया जायेगा।

महावीर चैक स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने भाजपा व अन्य दलों को छोडकर आये हुए सैकड़ेां लोगों को आज सपा की सदस्यता ग्रहण करायी। इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया कि केंद्र में और उत्तर प्रदेश में भाजपा नीत सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं किसान विरोधी कार्यक्रमों और तानाशाही से परेशान होकर समाजवादी पार्टी आगामी दो अक्टूबर को पे्रमपुरी स्थित गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा के सम्मुख उपवास व धरना कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है, जिसमें सपा के सभी फ्रन्टल संगठनों के अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि ये भारी संख्या में सपा के इस उपवास धरना कार्यक्रम में शामिल हो।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रमोद त्यागी ने कहा कि भाजपा की रीतियों-नीतियों के कारण सैकड़ों लोग पिछले दिनों में समाजवादी पार्टी की ओर शामिल हुए है। समाजवादी पार्टी ने अन्य पार्टियां छोडकर आने वाले सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया है। ये सभी लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टियों से जुड़ रहे है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की ओर से लगातार मुखर होकर संघर्ष जारी रखने की घोषणा की। पत्रकार वार्ता में गौरव स्वरूप, पूर्व मंत्री उमा किरण, सभासद विकल्प जैन, जर्नाधन विश्वकर्मा, शौकत अंसारी, नदीम राणा, सुजाअत राणा, शलभ गुप्ता एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story