undefined

उपजिलाधिकारी बुढाना श्री अजय अम्बष्ट ने किया जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण।

उपजिलाधिकारी बुढाना श्री अजय अम्बष्ट ने किया जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण।
X

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी महोदय श्री चंद्र भूषण सिंह के निर्देशों के क्रम में आज दिनॉक 06 सितम्बर 2021 उपजिलाधिकारी बुढाना श्री अजय अम्बष्ट द्वारा आज तहसील बुढाना स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं /शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।

Next Story