undefined

जिलाध्यक्ष बनने पर सुधीर सैनी का जगह-जगह हुआ स्वागत

खतौली से गांधीनगर तक कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, सुधीर बोले-तीसरी बार भी मोदी जी को जिताना है

जिलाध्यक्ष बनने पर सुधीर सैनी का जगह-जगह हुआ स्वागत
X

भारतीय जनता पार्टी में जिलाध्यक्ष बनाये गये सुधीर सैनी का आज प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान खतौली से लेकर गांधीनगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय तक अनेक स्थानों पर ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया गया। एक बड़े काफिले के साथ कार्यालय पहुंचे सुधीर सैनी का निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के नेतृत्व में स्वागत हुआ और उनको कार्यभार ग्रहण कराया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा, हम कार्यकर्ताओं के बल पर ही तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे। बता दें कि विगत दिवस प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र चैधरी ने प्रदेश में नये जिला और महानगर अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया। मुजफ्फरनगर में सुधीर सैनी को जिलाध्यक्ष बनाया गया। उनको दूसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जिलाध्यक्ष बनने के बाद रविवार को खतौली में पैतृक गांव से सुधीर सैनी की स्वागत यात्रा शुरू हुई। वो जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहले बार नगर में पहुंचे। उनका काफिला चीतल गं्राड खतौली से शुरू हुआ। यहां दस बजे वो कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे तो फूल माला पहनाकर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला खतौली से मुजफ्फरनगर की ओर बढ़ा। इस बीच मढकरीमपुर, बुढ़ाना मोड, चैपाला खतौली, घंटाघर, शिव मूर्ति भैंसी, मंसूरपुर, डीएवी मंसूरपुर, घासीपुरा, नरा जडौदा, गुप्ता रिसोर्ट, मीनाक्षी चैक, शिव चैक, टाउनहाल, मालवीय चैक, भोपा रोड, विश्वकर्मा चैक से गांधीनगर पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

Next Story