undefined

शुगर मिल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए 32 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया

शुगर मिल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए 32 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया
X

मुज़फ्फरनगर मंसूरपुर शुगर मिल में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्र दिवस धूमधाम से मनायाl ध्वजारोहण शुगर मिल के वी पी अरविंद कुमार दीक्षित ने कियाl कार्यक्रम का संचालन फैक्ट्री मैनेजर रविंद्र कुमार शर्मा ने कियाl इस अवसर पर शुगर मिल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 32 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र वह बैज लगाकर सम्मानित किया गयाl कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ओ एन तिवारी रहे। विशिष्ट अतिथि तिवारी जी को भी बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद कुमार दीक्षित ने कहा कि जिन देशभक्तों ने आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति या दी हमें उनके बलिदान को नहीं भूलना चाहिए। इस अवसर पर गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह प्रभात मैडम, ब्रजराज सिंह अजय गुप्ता संजीव कुमार शर्मा, शिव कुमार पुंडीर जयप्रकाश आदि उपस्थित रहे। सर शादीलाल डिस्टलरी में ध्वजारोहण वी पी ओमपाल सिंह ने किया। राज पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य बेगराज सिंह राठी ने ध्वजारोहण किया।

Next Story