प्रदीप सैनी और डा पुररूषोेत्तम को भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल कर साधा जातीय समीकरण
भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष मोहित बेनीवाल द्वारा जिले के दो नेताओं को पश्चिमी प्रांत कार्यकारिणी में पदाधिकारी बनाए जाने पर भाजपा नेताओं में उत्साह है।

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष मोहित बेनीवाल द्वारा जिले के दो नेताओं को पश्चिमी प्रांत कार्यकारिणी में पदाधिकारी बनाए जाने पर भाजपा नेताओं में उत्साह है। इस नियुक्ति के साथ जिले में जातीय संतुलन साधने का प्रयास भी किया गया है।
पश्चिम प्रांत कार्यकारिणी में प्रदीप सैनी को उपाध्यक्ष तथा डॉक्टर पुरुषोत्तम जाटव को मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा राजेश सिंघल, मयंक गोयल, बंसत त्यागी, रमेश गौर कश्यप, मानसिंह गोस्वामी, हरेन्द्र काकरान, केके शुक्ला व मुजफ्फरनगर के प्रदीप सैनी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है, जबकि हरीश सिंह ठाकुर, हरिओम शर्मा, विकास अग्रवाल को क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। इसी प्रकार मुजफ्फरनगर के डा. पुरूषोत्तम जाटव को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनके साथ बिजेन्द्र नागर, अनूप वाल्मीकि, अंकुर राना, आशीष वत्स, श्रीमती हरजिन्द्र कौर, इन्द्रपाल प्रजापति बजरंगी, श्रीमती कविता खटीक को भी मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा अभय कुमार सिंह को कार्यालय मंत्री, बिजेन्द्र अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, हिमांशु मित्तल को सहकोषाध्यक्ष, गजेन्द्र शर्मा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि मोहन लाल सैनी, श्रीमती सुमन त्यागी, गोविंद चैधरी, शिवराज रोड, हरबीर पाल, नरेश गुर्जर, नेमपाल लोधी, गौरव राणा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल ने मुजफ्फरनगर के प्रदीप सैनी व डा. पुरूषोत्तम जाटव को पश्चिमी क्षेत्र कार्यकारिणी में शामिल किये जाने का स्वागत करते हुए कहा है कि जनपद में भाजपा को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। तमाम कार्यकर्ताओं ने इसके लिए पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का आभार भी जताया है।