undefined

महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण विशेष काउंसलर के माध्यम से कराया जाए

महिला सुरक्षा सेल के संचालन के लिए विशेष महिला काउंसलर एवं अन्य स्टाफ को नियुक्त किया जाएगा जोकि महिलाओं से संबंधित समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उनकी समस्याओं के निस्तारण करा सकें।

महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण विशेष काउंसलर के माध्यम से कराया जाए
X

मुजफ्फरनगर। महिला सुरक्षा सेल की स्थापना के संबंध में बैठक आहूत की गई।

जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में महिला सुरक्षा सेल की स्थापना के संबंध में बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि महिला सुरक्षा सेल का कार्य महिलाओं से संबंधित समस्याओं जैसे महिला सुरक्षा महिला उत्पीड़न पारिवारिक समस्याएं एवं अन्य सभी प्रकार की शिकायतें जो कार्यालय में प्राप्त होती है उनका निस्तारण विशेष काउंसलर के माध्यम से कराया जाए। महिला सुरक्षा सेल के संचालन के लिए विशेष महिला काउंसलर एवं अन्य स्टाफ को नियुक्त किया जाएगा जोकि महिलाओं से संबंधित समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उनकी समस्याओं के निस्तारण करा सकें। उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट/ जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक सिंह, ई डिस्टिक मैनेजर, महिला कल्याण अधिकारी एवं बाल संरक्षण अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Story