undefined

नर तन के समान कोई योनि नहीं, मनुष्य जीवन बडा ही दुर्लभ हैः स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज

तीन दिवसीय गीता सत्संग के प्रथम दिन महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित जीओ श्री कृष्ण कृपा परिवार एवं जीओ गीता युवा चेतना मुजफ्फरनगर के सौजन्य से तीन दिवसीय गीता सत्संग में आज गुरु देव ने कहा कि सत्संग बड़ा दुर्लभ है।

नर तन के समान कोई योनि नहीं, मनुष्य जीवन बडा ही दुर्लभ हैः स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज
X

मुजफ्फरनगर। तीन दिवसीय गीता सत्संग के प्रथम दिन महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित जीओ श्री कृष्ण कृपा परिवार एवं जीओ गीता युवा चेतना मुजफ्फरनगर के सौजन्य से तीन दिवसीय गीता सत्संग में आज गुरु देव ने कहा कि सत्संग बड़ा दुर्लभ है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन बड़ा ही दुर्लभ है। जीव पशु हो मनुष्य हो चींटी हो, सभी मं नर तन के समान कोई योनि नही है। मनुष्य में जो मस्तिक है, वो किसी में नहीं है। उन्होंने कहा कि गीता सभी समस्याआंे का समाधान है। गीता सत्संग को सफल बनाने में एडवोकेट अमर कांत गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, कमल गोयल, दिवाकर सोलंकी, शैलेन्द्र किंगर, गोपाल गर्ग, सुरेंद्र अग्रवाल, अतुल कुमार गर्ग, सुनील शर्मा, सुभाष गर्ग, इं. लोकेश चंद्रा, अमित गर्ग, अनुज शर्मा, शोभित गर्ग, कल्पना, सुनीता, रंजु, दीपा, सुभाष गुप्ता आदि का सहयोग रहा। यह जानकारी महामंत्री अतुल कुमार गर्ग एवं संयोजक सुनील शर्मा ने दी।

Next Story