undefined

शीर्ष पर त्रिशूल और तिरंगा रंग, कुछ ऐसी है संजीव बालियान की कांवड़

शीर्ष पर त्रिशूल और तिरंगा रंग, कुछ ऐसी है संजीव बालियान की कांवड़
X

मुजफ्फरनगर। केन्द्रीय मंत्री डाॅ. संजीव बालियान की आज हर की पौड़ी से बारिश के बीच प्रारम्भ हुई पैदल कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बाद उनकी यात्रा को प्रारम्भ कराया। काले रंग का रेन कोट पहने मंत्री संजीव बालियान ने जब अपने कंधे पर बाबा भोलेनाथ की कांवड़ को गंगाजल के साथ उठाया तो उनके समर्थकों ने हर हर गंगे, हर हर महादेव और बम-बम का जयघोष कर आकाश को गुंजायमान कर दिया। उनके समर्थकों ने भी रेन कोट पहनकर गंगाजल उठाया और पैदल उनके साथ यात्रा पर निकल पड़े। केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान की कांवड़ भी लोगों को आकर्षित कर रही है। इसमें देशभक्ति और शिव भक्ति के साथ ही प्रकृति के प्रति भी संदेश छिपा हुआ है। मंत्री की कांवड़ यात्रा के स्वरूप की बात करें तो उसके शीर्ष पर भगवान शिव का त्रिशूल है तो उसके नीचे बनी फूलों की एक छोटी छतरी राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए तिरंगे रंग से सजी है। इसके साथ ही प्रकृति के संरक्षण के संदेश के लिए पूरी कांवड़ को फूलों और पत्तों से सजाया गया है। इस कांवड़ में यूं तो कई रंग शामिल हैं, लेकिन इसको पूरी तरह से भारतीय राष्ट्र ध्वज तिरंगा का स्वरूप प्रदान किया गया है। इसके साथ ही काले रेनकोर्ट के ऊपर मंत्री संजीव बालियान के गले में केसरिया रंग का गमछा है तो वहीं सफेद रंग के गमछे से उन्होंने अपनी कांवड़ के शीर्ष को बांधा हुआ है, ताकि पैदल चलने के दौरान वो कंधे पर अपनी कांवड़ को नियंत्रित कर सकें।

Next Story