undefined

सीकरी कब्रिस्तान में दो कब्र उखाड़ीं, ग्रामीणों ने किया हंगामा

तांत्रिक क्रिया की आशंका, एक कब्र में पुरुष दूसरी में महिला है दफ्न

सीकरी कब्रिस्तान में दो कब्र उखाड़ीं, ग्रामीणों ने किया हंगामा
X

मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी स्थित कब्रिस्तान में अज्ञात लोगों ने दो कब्रों को उखाड़ दिया। आज सवेरे ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली, तो लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने कब्रों को ढकवा दिया है। पुलिस कब्रों को फाड़ने वालों को तलाश रही है। आशंका व्यक्त की जा रही है की तांत्रिक क्रिया करने के लिए कब्रों को उखाड़ा गया था।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सवेरे भोपा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी के ग्रामीणों ने जोगेंद्र नगर मार्ग पर स्थित कब्रिस्तान में दो कब्रों को उखड़ा हुआ पाया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और उनमें आक्रोश फैल गया। बताया गया कि एक कब्र पुरुष व दूसरी महिला की थी। ग्रामीणों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस उपाधीक्षक व भोपा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही करने का आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस ने दोनों कब्रों को ढकवा दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि तांत्रिक क्रिया करने के लिए कब्रों को फाड़ा गया था। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।



Next Story