undefined

मुजफ्फरनगर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगो ने ली राहत की सांस

मुजफ्फरनगर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगो ने ली राहत की सांस
X

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में गुरुवार सुबह से हो रही बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। बुधवार की देर रात्री से ही कई इलाकों में बारिश होने के कारण मौसम ठंडा हुआ। लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं, तापमान गिरने के कारण भीषण गर्मी और उमस भी कम हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आज मुजफ्फरनगर और आस.पास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।


तापमान में आई गिरावट से मिला सुकून





जून के पहले सप्ताह से मुजफ्फरनगर में पिछले 20 दिनों से सुबह से ही तापमान 35 डिग्री तक पहुंच रहा था। दोपहर में पारा 40 डिग्री तक जा रहा था। भीषण गर्मी,लू और तेज धूप के कारण लोग परेशान थे। गुरुवार सुबह आई बरसात के बाद लोगों को कुछ चैन मिला। आज सुबह से तापमान 27 डिग्री सेल्सियस है। बादल छाए हुए हैं, इसकी वजह से गर्मी में कुछ सुकून है।


Next Story