undefined

वरिष्ठ पत्रकार गोविंद वर्मा के छोटे पुत्र का दुखद निधन

आशीष वर्मा को स्ट्राॅक के बाद गत 26 दिसंबर को मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था।

वरिष्ठ पत्रकार गोविंद वर्मा के छोटे पुत्र का दुखद निधन
X

मुजफ्फरनगर। दैनिक देहात के संपादक गोविंद वर्मा के छोटे बेटे आशीष वर्मा टीटू का देर रात निधन हो गया। तमाम पत्रकारों व अन्य संगठनों के लोगों ने उनके निधन पर दुख जताया है।

आशीष वर्मा को स्ट्राॅक के बाद गत 26 दिसंबर को मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। पिछले 2 दिन से अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी हुई थी। जिसके चलते आज उनका निधन हो गया। उनका शव यहां उनके निवास पर लाया गया तथा शहर श्मशान घाट पर अंत्येष्टि का कार्यक्रम है। नयन जागृति परिवार दुख की इस घडी में शोकाकुल परिवार के साथ। ईश्वर उन्हें अपार दुख सहने की क्षमता प्रदान करने और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।

Next Story