undefined

पानीपत में यमुना नदी में युवती सहित छह लोग डूबे

तीनो नदी में डूबने लगे । बच्चों की मां सोनिया भी नदी में कूद गई। वो भी डूबने लगी तो उन्हें बचाने गए तीन और लोग भी पानी में डूब गए।

पानीपत में यमुना नदी में युवती सहित छह लोग डूबे
X

पानीपत। यमुना में नहाने के लिए पानी में उतरी युवती समेत छह लोग डूब गए।

सूत्रों के अनुसर जलमाना के पास बड़ा हादसे में छह जानें चली गईं। बताया गया है कि युवती नहाने के लिए यमुना में गई थी। सरिता अपने बेटे 15 वर्षीय सागर और 13 वर्षीय बेटी पायल के साथ नहर के पास सैर करने आई थी। उनके साथ 20 वर्षीय सोनिया भी थी। सोनिया ने कहा कि यहां पर पानी कम है। वह नहाने जा रही है। उसके पीछे सागर और पायल भी आ गए। तभी दो बच्चे भी उसके पीछे आ गए। तीनो नदी में डूबने लगे । बच्चों की मां सोनिया भी नदी में कूद गई। वो भी डूबने लगी तो उन्हें बचाने गए तीन और लोग भी पानी में डूब गए। पुलिस के अनुसार अब तक तीन के शव मिल चुके हैं। बाकी तीन की तलाश गोताखार कर रहे हैं। इनमें दो लोग करहंस और चंदौली के थे। आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। जब तक गोताखार और ग्रामीण आए, तब तक चार लोग डूब चुके थे। सरिता, सोनिया और बादल का शव मिल चुका है। पायल, सागर और गौरव के शवों की तलाश की जा रही है।

Next Story