undefined

भोपाल और मुंबई में फ्रांस को लेकर गर्माया माहौल

भोपाल में जहां कांग्रेस विधायक के नेतृत्व में फ्रांस के खिलाफ विशाल रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। दूसरी ओर मुंबई के भिंडी बाजार में रातोंरात सड़कों पर फ्रांसिसी राष्ट्रपति के पोस्टर सडकों पर चिपका दिए गए

भोपाल और मुंबई में फ्रांस को लेकर गर्माया माहौल
X

नई दिल्ली। फ्रांस में आतंकवादी हरकतों के बीच चर्च में महिला समेत तीन लोगोें की हत्या और पैगंबर मोहम्मद के कार्टून और फ्रांसीसी राष्ट्रपति की टिप्पणी को लेकर कई मुस्लिम देशों में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बाद भोपाल में जहां कांग्रेस विधायक के नेतृत्व में फ्रांस के खिलाफ विशाल रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। दूसरी ओर मुंबई के भिंडी बाजार में रातोंरात सड़कों पर फ्रांसिसी राष्ट्रपति के पोस्टर सडकों पर चिपका दिए गए, जिन पर शुक्रवार सुबह वाहन दौडते दिखाई दिए।

इस्लामिक कट्टरवाद की आग में झुलस रहे फ्रांस को लेकर नीस में गुरुवार को हुए हमले पर बाकी देशों के साथ पीएम मोदी ने भी फ्रांस के साथ आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता जताई है। इस बीच कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ भोपाल के इकबाल मैदान में बड़ी रैली निकाली गई। सोशल मीडिया के जरिए इकबाल मैदान में हजारों की भीड़ के बीच मैक्रों के पुतले जलाए गए। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कोरोना काल में बिना इजाजत रैली निकालने वालों पर सख्त ऐक्शन करने का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश की शांति भंग करने वालों से हम पूरी सख्ती से निपटेंगे। इस मामले में 188 लोगों के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। दूसरी ओर कांग्रेस विधायक मसूद ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति द्वारा हमारे धर्मगुरु और मजहब के बारे मे की गईं टिप्पणी का हमने विरोध किया है। हम किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार हैं।

दूसरी ओर मुंबई में भिंडी बाजार में भी रातोंरात सड़क पर मैक्रों विरोधी पोस्टर लगा दिए गए। सुबह पोस्टर से पटी सड़क का विडियो वायरल हो गया। तमाम वाहन इन पोस्टरों को रौंदते हुए अपने वाहनों के साथ गुजरते रहे। ये पोस्टर किसने लगाए इसकी अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

Next Story