शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर नौकर ने की मालकिन की हत्या
बताया गया है कि रविवार की रात को उसने शाॅप पर अपने मालिक और उनकी पत्नी के साथ डिनर किया। डिनर में शराब पी गई। इसके बाद जब मालिक किसी काम से बाहर गया तो आरोपी ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने की पेशकश की।

मुंबई। कल्याण में एक एक 20 साल के युवक ने कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर अपने मालिक की पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवक ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला और इसमें असफल होने पर महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। बताया गया है कि रविवार की रात को उसने शाॅप पर अपने मालिक और उनकी पत्नी के साथ डिनर किया। डिनर में शराब पी गई। इसके बाद जब मालिक किसी काम से बाहर गया तो आरोपी ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने की पेशकश की। इससे इंकार करने पर उसने महिला की चाकू घांेपकर हत्या कर दी। थोडी देर बाद जब मालिक लौटा तो उसने देखा की पत्नी वहां लहूलुहान अवस्था में मृत पड़ी है। इस पर उसने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने नौकर को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।