undefined

वैक्सीन को लेकर निशाने पर महाराष्ट्र सरकार

वैक्सीन को लेकर निशाने पर महाराष्ट्र सरकार
X

नई दिल्ली मुंबई। कोरोना वैक्सीन को लेकर महाराष्ट्र की ओर से वैक्सीन की कम सप्लाई किए जाने के आरोप का जवाब देते हुए केंद्र ने राज्य सरकार पर ही टीकों की बर्बादी का आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि महाराष्ट्र के पास 23 लाख डोज हैं, जिसका मतलब है कि उसे पास 5 दिन के लिए वैक्सीन का स्टॉक है। हर राज्य के पास ही 3 से 4 दिन का स्टॉक है। यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वह अलग-अलग जिलों को सप्लाई करे। लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने इसकी बजाय 5 लाख डोज बर्बाद कर दीं।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने केंद्र सरकार पर वैक्सीन की कम सप्लाई करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि केंद्र की ओर से गुजरात, यूपी और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों को ज्यादा सप्लाई दी जा रही है, जबकि वहां केस कम हैं। यही नहीं उन्होंने कहा था कि सरकार को दूसरे देशों की बजाय अपने राज्यों पर फोकस करना चाहिए। टोपे ने कहा था, श्हमें हर सप्ताह कम से कम 40 लाख डोज की जरूरत है। दूसरे देशों को टीकों की सप्लाई करने की बजाय सरकार को राज्यों को देनी चाहिए। केंद्र सरकार की ओर से हमें मदद मिल रही है, लेकिन उतनी नहीं, जितनी हमें जरूरत है। महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस ने भी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, श्आज हमारा देश पाकिस्तान को भी फ्री वैक्सीन दे रहा है। लेकिन महाराष्ट्र को लेकर वे राजनीति कर रहे हैं।

Next Story